- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चाय पराठा एक साथ खाने...

x
चाय के साथ पराठा खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है।
सुबह का नाश्ता हो या शाम का नाश्ता, बड़े हों या बच्चे, सभी चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। आप इसे नाश्त को झटपट तैयार कर लेते हैं। चाय और पराठा लोगों का फेवरेट नाश्ता होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह जितना खाने में टेस्टी होता है, सेहत के लिए उतना ही नुकसानदायक। जी हां, अगर आप भी चाय और पराठा के शौकीन हैं और इस नाश्ते को नियमित रूप से खाते हैं, तो आपके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं, चाय पराठा एक साथ खाने के नुकसान।
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या
चाय के साथ पराठा खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है। दरअसल, पराठे में सैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है और चाय में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के तत्व मौजूद होते हैं। इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है।
गैस की समस्या
अगर आप नाश्ते में नियामित रूप से चाय-पराठा एक साथ खाते हैं, तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इससे पेट में भारीपन या पाचन संबंधी अन्य समस्या हो सकती है।
शरीर में आयरन की हो सकती है कमी
एक रिपोर्ट के अनुसार, चाय में फेनोलिक रसायन पाया जाता है, जो पेट में आयरन कॉम्पलेक्स के निर्माण को उत्तेजित करते हैं। इससे आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए चाय-पराठा एक सथ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। अगर आप एनिमिया से पीड़ित हैं, तो चाय-पराठा का सेवन भूलकर भी न करें।
डायबिटीज का खतरा
अगर आपको नाश्ते में चाय और पराठा एक साथ खाना पसंद है, तो इससे डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है। इस नाश्ते से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ सकती है।
Tagsचाय पराठा एक साथ खाने के क्या है नुकसानचाय पराठाचाय पराठा के नुकसानWhat is loss of eating tea paratha togethertea parathaloss of tea parathaघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story