लाइफ स्टाइल

क्या होता है कैमल टो? जानें इस परेशानी से बचने के टिप्स

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 5:39 AM GMT
क्या होता है कैमल टो? जानें इस परेशानी से बचने के टिप्स
x
परेशानी से बचने के टिप्स
अक्सर कुछ आउटफिट्स के साथ यह परेशानी होती है कि उन्हें पहनने के बाद कैमल टो दिखने लगता है। इसके कारण लुक खराब हो जाता है। खासतौर पर बॉडीकॉन और टाइट आउटफिट्स में यह समस्या अधिक होती है।
अब आपको लग रहा होगा कि क्या इस परेशानी से निजात पाने के लिए आपको अपना पूरा वॉर्डरोब कलेक्शन बदलना पड़ेगा? ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ हैक्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो कर आप इस समस्या से बच सकती हैं। साथ ही, हम आपको यह भी बताएंगे कि क्या होता है कैमल टो और किन वजहों से नजर आता है।
जानें क्या होता है कैमल टो?
कैमल टो, नहीं-नहीं हम किसी ऊंट के पंजे की बात नहीं कर रहे हैं। यह शब्द उस स्थिती के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जब किसी टाइट फिट कपड़े में महिलाओं का लेबिया दिखने लगता है। यह वेजाइना का वह हिस्सा है, जो बाहर की तरफ दिखता है।
कैमल टो दिखने का कारण
reason of showing camel toeप्रेग्नेंसी के बाद भी कैमल टो आसानी से नजर आने लगता है। गर्भावस्था के बाद पेट और लेबियाल दोनों जगह का फैट बढ़ जाता है और ढीला पड़ने लगता है। वजन बढ़ने के कारण कई तरह की समस्याएं होती हैं। इनमें कैमल टो दिखना भी शामिल है। (प्रेग्नेंसी में कैसे दिखें स्टाइलिश)
कैमल टो से बचने के हैक्स
जब हम अंडरवियर या पैंटी पहनना भूल जाते हैं, तब कैमल टो दिखने लगता है। यह समस्या ज्यादातर बॉडीकॉन आउटफिट्स के साथ होती है।
कैमल टो विजिबल न हो, इसके लिए आप पैंटी लाइनर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस पैंट के अंदर हॉरिजॉन्टली पैंटी लाइनर रख दें। ऐसा करने से आप इस समस्या से बच जाएंगी।
आजकल मार्केट में ज्यादातर परेशानियों से निपटने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। आपके फेवरेट आउटफिट में कैमल टो न नजर आए, इसके लिए आपको कैमल टो गार्ड खरीदना चाहिए। यह प्रोडक्ट कई रंगों में मिलता है, लेकिन साइज एक ही है। इसलिए हो सकता है कि आपको इसे वियर करने में थोड़ी सी परेशानी हो।
कैमल टो की वजह से आपको शर्मिंदा न होना पड़े। ऐसे में आपको अंडरवियर पर खास ध्यान देना चाहिए। आपको ऐसी पैंटी पहननी चाहिए, जिसका फैब्रिक मोटा हो। इससे वेजाइना के पास एक थिक लेयर बन जाएगी, जिससे आउटफिट के बाहर कोई शेप नजर नहीं आएगी। इसके अलावा, आप शेपवियर भी पहन सकती हैं।
टाइट कपड़ों में कैमल टो आसानी से नजर आता है। वैसे भी आजकल लूज आउटफिट्स स्टाइल करने का फैशन है। अगर आप ढीले कपड़े पहनेंगी, तो इससे कैमल टो नहीं दिखेगा। लूज पैंट से लेकर ओवरसाइज टी-शर्ट खरीदें।
जींस के साथ लॉन्ग या बॉटम टॉप पहनें। इस तरह के टॉप पहनने से आप लंबी नजर आएंगी। स्टाइलिश लुक के लिए आप वी-नेक के साथ बॉटम वियर कैरी कर सकती हैं।
कपड़ों का रंग भी मायने रखता है। इसलिए आपको इवेंट और समस्या अनुसार कलर चुनने चाहिए। कैमल टो न दिखे, इसके लिए आपको डार्क कलर के कपड़े पहनने चाहिए। इनमें क्रॉच क्लीवेज नहीं नजर आती है।
साथ ही, फैब्रिक पर भी ध्यान दें। पॉलिएस्टर फैब्रिक न चुनें। यह फैब्रिक शरीर पर चिपक जाता है, जिसके कारण शरीर के अंग आसानी से दिखने लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story