लाइफ स्टाइल

क्या है अरोमा योग? जानिए इसे करने से सेहत को क्या फायदे मिलते

SANTOSI TANDI
20 Sep 2023 1:51 AM GMT
क्या है अरोमा योग? जानिए इसे करने से सेहत को क्या फायदे मिलते
x
सेहत को क्या फायदे मिलते
योग हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। यूं कहें कि रोग आपको निरोग रख सकता है। ये ना सिर्फ शरीर की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है बल्कि हमारे मन मस्तिष्क को भी शांत रखने में मदद करता है। कुल मिलाकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग काफी जरूरी है। योग के अपने-अपने प्रकार हैं। कुछ से आप वाकिफ होंगे तो कुछ के बारे में जानकारी नहीं होगी। आज हम आपको योग के एक ऐसे फॉर्म के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके बारे में शायद ही लोगों को मालूमात होगी। हम बात कर रहे हैं अरोमा योग के बारे में। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं अरोमा योग के फायदे। इस बारे में पीएसआरआई अस्पताल के कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट परमजीत सिंह जानकारी दे रहे हैं।
क्या होता है अरोमा योग
अरोमा का साफ मतलब खुशबू होता है,यानी खुशबू या सुगंध के साथ योग करना। ये दो विधियों का संगम है। योग के वक्त अरोमा ऑयल्स या किसी तरह की खुशबू, किसी सुगंधित पौधे के रसों का इस्तेमाल किया जाता है जिससे आपके मानसिक स्थिति को सुधारने में मदद मिलती है। ये इस योग में लैवेंडर, कैमोमाइल, यूकलिप्टस, रोज, या जो भी सुगंधित तेल, खुशबू आपको पसंद है उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जान लेते हैं इस योग को करने का तरीका क्या है और इससे क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
कैसे करें अरोमा योग
सबसे पहले योग करने के लिए शांत, ठंडी और सुरक्षित जगह का चुनाव करें।
यहां आप मैट बिछाकर वज्रासन में बैठ जाएं।
अब आप अपना पसंदीदा अरोमा तेल चुने,जैसे लैवेंडर, कैमोमाइल, यूकलिप्टस
आप अरोमा तेल को डिफ्यूजर में डाल कर अपने पास रख सकते हैं या फिर तेल की कुछ बूंदें अपने हाथों में लगाएं।
अगर आपके पास तेल नहीं है तो खुशबू वाली मोमबत्ती का इस्तेमाल करें।
अब प्राणायाम करें। बैठें और गहरी सांस लेने की कोशिश करें।
अब सुगंध के साथ खुद को एक स्थिति में लाने का प्रयास करें।
ध्यान के बाद धीरे-धीरे अपनी आंखों को आराम से खोलें। आपको शांति और खुशी ( इन तरीकों से लाइफ में ला सकते हैं खुशियां) का एहसास होगा।
अरोमा योग के फायदे जानिए ?
अगर आपको मन बेचैन रहता है तो आप इस अभ्यास से अपने मन को एक स्थिर और शांत स्थिति में ले जा सकते हैं जिससे मानसिक ( मेंटल हेल्थ को इस ट्रिक से करें मजबूत) चिंता और तनाव कम हो सकता है।
इस योग से आपको नींद की समस्या दूर करने में मदद मिल सकती है। ये आपको अच्छी नींद प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
अरोमा योग करने से अपनी भावनाओं पर आप नियंत्रण रख सकते हैं और अपनी आत्मा के साथ जुड़ सकते हैं।
अरोमा योग करने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और आप खुशी महसूस कर सकते हैं।
इससे ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। काम में फोकस बढ़ता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story