- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या है अल्जाइमर रोग?...

x
बढ़ती उम्र के साथ होने वाली दिमागी बीमारियों में सबसे आम अल्ज़ाइमर है
बढ़ती उम्र के साथ होने वाली दिमागी बीमारियों में सबसे आम अल्ज़ाइमर है। इसे भूलने की बीमारी भी कहा जाता है। यह आपके सोचने-समझने की क्षमता व याद रखने की काबिलियत के साथ ही अन्य मानसिक क्षमताओं को भी प्रभावित करती है। दुनियाभर में हो रहे कई शोधों के बावजूद अब तक इस बीमारी की मुख्य वजह को लेकर कोई ठोस जानकारी उपलब्ध नहीं है। बढ़ती उम्र, परिवार में इस बीमारी का कोई पुराना इतिहास के साथ ही डिप्रेशन का वक़्त पर इलाज न होने जैसी वजहों से भी आप अल्ज़ाइमर के शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा आपकी दिनचर्या व रहन-सहन का तरीका भी इस पर प्रभाव डालता है।
शुरूआती चरण में अल्ज़ाइमर का सबसे आम लक्षण याददाश्त में कमी आना है। अल्ज़ाइमर के पीड़ित व्यक्ति अक्सर,
हाल ही में हुई घटना या बातचीत भूल जाता है।
सामान कहीं रखकर उसे याद नहीं रख पाता।
जगहों या चीजों के नाम भूल जाता है।
सही वक़्त पर सही शब्द याद नहीं कर पाता।
बीमारी जैसे-जैसे अपने अगले चरण पर पहुँचती है तो इसके लक्षण भी बद से बदतर होते जाते हैं। समय के साथ इंसान अपने प्रियजनों के नाम और यहां तक चेहरे भी भूलने लगता है। इसके अलावा नजर आने वाले कुछ अन्य लक्षण भी नीचे बताये गए हैं।
दिशाभ्रम व समय का आभास न होना
आसपास के लोगों पर हमेशा शक करना और किसी पर भरोसा न करना
दूरी का अंदाजा न लगा पाना।
लगातार मूड स्विंग होना।
डिप्रेशन में रहना। ऐसी चीजें नजर आना तो वास्तविकता में हैं ही नहीं, इस स्थिति को मतिभ्रम या हैलुसिनेशन कहा जाता है।
अंतिम चरण में यह बीमारी और भी घातक हो जाती है। इस दौरान व्यक्ति को खाना निगलने से लेकर बात करने तक में परेशानी होने लगती है। इसके अलावा पीड़ित व्यक्ति बिना किसी मदद के एक जगह से दूसरी जगह भी नहीं जा पाता है।

Rani Sahu
Next Story