- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कच्चे आम के है...

x
कच्चा आम खाना कई लोग पसंद करते हैं। खासकर, भारतीय रसोई में कच्चे आम का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कई लोग आम का अचार बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोगों को आम की खट्टी-मिट्ठी चटनी खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा आम औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जी हां कच्चे आम का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। कच्चे आम का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कच्चे आम के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।
कच्चे आम के 5 उपयोग, 7 फायदे-Uses And Benefits Of Raw Mango In Hindi
कच्चे आम के उपयोग
1- कच्चे आम का इस्तेमाल पन्ना बनाने के लिए किया जा सकता है।
2- कच्चे आम का अचार बनाकर सेवन किया जा सकता है।
3- कच्चे आम का मुरब्बा बनाकर सेवन कर सकते हैं।
4- कच्चे आम की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
5- कच्चे आम का जैम बनाया जा सकता है।
कच्चे आम के फायदे
1- अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको कच्चे आम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
2- कच्चा आम विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
3- कच्चे आम में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। कच्चे आम का सेवन करने से आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार होता है और आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है।
4- कच्चे आम में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। कच्चे आम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
5- गर्मी के मौसम में धूप और लू (Loo) लगने की वजह से अक्सर कर लोग बीमार पड़ जाते हैं, ऐसे में अगर आप कच्चे आम का सेवन करते हैं, तो इससे लू से बचाव होता है।
6- कच्चे आम का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
7- कच्चे आम में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। कच्चे आम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story