लाइफ स्टाइल

कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण क्या है

Apurva Srivastav
29 July 2023 4:52 PM GMT
कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण क्या है
x
मानसून का सीजन चल रहा है और देश के कई हिस्सों में मानसून की वजह से तबाही मची हुई है। जहां एक तरफ लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ मानसूनी बीमारियां लोगों के दिक्कतें खड़ी कर रही है। जी हां हाल ही में आंखों का इन्फेक्शन तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों से आंखों के इंफेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। दरअसल कंजेक्टिवाइटिस आंखों की एक बीमारी है।
इस बीमारी में आंख आना, आंखों का गुलाबी होना आम बात है। यह बीमारी तेजी से फैल रही है। बड़ी संख्या में लोग आंखों की इस बीमारी की वजह से परेशान हो रहे हैं। आखिर इस परेशानी के लक्षण क्या है और इससे कैसे निपटा जा सकता है? आज हम आपको उसके बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है आई फ्लू कैसे होती है?
क्या है Eye Flu
आई फ्यू को कंजंक्टिवाइटिस के नाम से जाना जाता है। ये एक संक्रमण है जिसकी वजह से आँखों में सूजन आना और आंख लाल होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ये आंखों के सफेद भाग और पलकों की आंतरिक परत पर असर दिखाती है। मानसून के दौरान ये सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है। कम तापमान और हाई ह्यूमिडिटी के कारण, लोग बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी के संपर्क में आने की वजह से लोगों को ये बीमारी हो रही है। ये ही आई इंफेक्शन जैसे कंजंक्टिवाइटिस का कारण बनते हैं।
कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण
लालपन
सूजन
खुजली
जलन
रोशनी के प्रति संवेदनशीलता
सफेद चिपचिपा पदार्थ निकलना
सामान्य से अधिक आंसू आना
इन बातों का रखें खास ध्यान
अपने आसपास साफ सफाई रखें।
आखों को बार-बार हाथ न लगाएं।
आंखों को बार-बार पानी न लगाएं, लेकिन ठंडे पानी से समय-समय पर धोएं।
आई फ्लू होने पर अपनी आंखें और चेहरे पर इस्तेमाल होने वाली वस्तु जैसे तौलिया और रूमाल किसी के साथ शेयर न करें।
अगर आप लेंस लगाते हैं तो इस दौरान लेंस न लगाएं।
डॉक्टर की बताई दवाई ही लें।
पब्लिक जगह पर कम जाएं।
घर से बाहर निकलने पर आंखों को कवर करके जाएं।
संक्रमिक व्यक्ति का सामान इस्तेमाल न करें।
Next Story