- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पार्टनर के साथ सेक्स...
लाइफ स्टाइल
पार्टनर के साथ सेक्स छोड़ने पर हेल्थ में क्या हैं? नुकसान, जानें 6 साइडइफेक्ट्स
Teja
11 May 2022 12:13 PM GMT

x
सेक्स को रिलेशनशिप में बहुत जरूरी माना जाता है। प्यार को एक्सप्रेस करने के साथ पार्टनर के बीच बॉन्डिंग के लिए सेक्स बहुत ही जरूरी है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सेक्स को रिलेशनशिप में बहुत जरूरी माना जाता है। प्यार को एक्सप्रेस करने के साथ पार्टनर के बीच बॉन्डिंग के लिए सेक्स बहुत ही जरूरी है। आपने पार्टनर के साथ इंटीमेट होने के कई फायदे तो सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि पार्टनर के साथ सेक्स छोड़ने के क्या नुकसान हैं? और इससे आपकी हेल्थ पर क्या असर पड़ता है?
स्ट्रेस होता है
सेक्स छोड़ने से स्ट्रेस लेवल बढ़ता है। सेक्स तनाव मुक्त करने वाले हार्मोन को कम करने में मदद करता है। इसे छोड़ने के बाद आप उदास और बुरी चीजें ज्यादा सोचने लगते हैं।
कैलोरीज बढ़ती है
सेक्स को अच्छी एक्सरसाइज भी माना जाता है। एक मिनट में 5 कैलोरी खो देते हैं। इसे ब्रिस्क वॉक के बराबर बताया गया है। एक बार जब आप सेक्स करना बंद कर देते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है।
याददाश्त कमजोर होती है
कुछ अध्ययनों से यह पता चलता है कि इससे आपकी याददाश्त तेज होती है इसलिए यह संभव है कि एक बार जब आप सेक्स करना बंद कर दें तो आप भूलते जाते हैं।
नींद की कमी
जब आप सेक्स करना बंद कर देते हैं, तो आपके शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोलैक्टिन जैसे हार्मोन कम होते जाते हैं, ये दोनों हार्मोंस आपको आरामदायक नींद में मदद करते हैं।
सेक्स ड्राइव में कमी
आप इसे छोड़ देते हैं, तो सेक्स ड्राइव में कमी आने लगती है। पुरुषों के लिए, यह इरेक्टाइल डिसफंक्शनिंग का कारण भी बन सकता है।
पार्टनर के साथ बहस के दौरान हर बार रिपीट न करें ये पांच बातें, कमजोर होता जाता है रिलेशनशिप
Next Story