- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कच्चा आम खाने के...

x
गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम की भरमार हो जाती है। रसीले आम का स्वाद हर कोई लेना चाहता है। पके आम के साथ-साथ लोग कच्चे आम भी खाना पसंद करते हैं। स्वाद में खट्टा, कच्चा आम नमक लगाकर खाया जाता है। कच्चे आम की चटनी कई घरों में बनाई जाती है. इसके अलावा दाल में कच्चा आम डालने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. कच्चा आम खाने से जहां सेहत को कुछ फायदे मिलते हैं वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं। कई स्वास्थ्य समस्याओं में इसका सेवन हानिकारक माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कच्चा आम खाने के नुकसान
1. कच्चे आम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इस वजह से ज्यादा खाने से आपका पेट खराब हो सकता है। आपको दस्त हो सकते हैं। पेट फूलना, पेट दर्द, ऐंठन गैस की समस्या हो सकती है।
2. ज्यादा कच्चे आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है. क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। इससे मुंह में छाले और होठों के आसपास पिंपल्स हो सकते हैं।
3. कुछ लोगों का ब्लड शुगर लेवल लो रहता है. ऐसे में कच्चा आम खाने से उनका ब्लड शुगर लेवल और भी कम हो सकता है और परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं। इसलिए कच्चे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।
4. कच्चा आम दांतों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. इसमें मौजूद अतिरिक्त खट्टापन आपके दांतों को नुकसान पहुंचाता है। इसकी वजह से सेंसिटिविटी और दर्द की समस्या होने लगती है। जिन लोगों को पहले से ही दर्द, झुनझुनी या पायरिया की शिकायत है, उन्हें भूलकर भी कच्चे आम का सेवन नहीं करना चाहिए।
5. संवेदनशील गले वाले लोगों को भी कच्चा आम खाने से बचना चाहिए, नहीं तो उन्हें इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है. अगर आपको कफ, खांसी या गले से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो आपको कच्चे आम से परहेज करना चाहिए। जानकारों की मानें तो कच्चे आम की चटनी, आम का पन्ना बनाकर सीमित मात्रा में सेवन करना सुरक्षित है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story