- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या है खाली पेट आलू...

x
आलू हम सभी के पसंदीदा सब्जी में से एक है। इसका सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है विशेषज्ञों की राय। आलू का सेवन सभी घरों में किया जाता है। आलू हमारी खानपान का अहम हिस्सा है। स्नैक्स, पराठा, सब्जी और न जाने कितने अनगिनत चीजों में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोग आलू का सेवन सुबह खाली पेट या नाश्ते में करते हैं। लेकिन क्या सुबह खाली पेट आलू का सेवन करना हेल्दी है? दरअसल आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स मौजूद होता है जिससे ग्लूकोज की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है। इसके अलावा आलू में मौजूद कॉर्ब्स होता है इसलिए कुछ लोग इसे अनहेल्दी मानते हैं। जानिए इस विषय क्या कहना है विशेषज्ञों का।
क्या सुबह खाली पेट आलू खा सकते हैं? सुबह ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जिनसे पेट भर जाए और पूरे दिन शरीर को ऊर्जा मिले। आलू का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। सुबह खाली पेट, आलू का सेवन कर सकते हैं लेकिन कच्चे आलू की जगह उबले हुए आलू खाएं। कच्चे आलू का सेवन खाली पेट करने से डायरिया या पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपको अक्सर गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आपको सुबह आलू का सेवन करने से बचना चाहिए। आलू का सेवन दही के साथ कर सकते हैं। दिन में 1 से 2 आलू से ज्यादा का सेवन करने से बचें।
क्या है खाली पेट आलू खाने के नुकसान : इसमें कोई शक नहीं है कि सुबह खाली पेट आलू का सेवन करने से शरीर में थकान और मॉर्निंग समस्या से छुटकारा मिलता है। लेकिन आलू का सेवन खाली पेट करने से सांस लेने में तकलीफ, मतली, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आलू में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है जिससे हाइपरकलेमिया (शरीर में उच्च पोटेशियम) की समस्या हो सकती है। आलू का सेवन करने से सुबह ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को सीमित मात्रा में ही आलू का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
शरीर का वजन बढ़ाने में फायदेमंद है आलू : जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं वो सुबह खाली पेट आलू का सेवन कर सकते हैं। शरीर में हेल्दी फैट सेल्स बढ़ाना आसान नहीं है लेकिन आलू की रेसिपी का सेवन करने से शरीर में वजन बढ़ने के साथ पोषक तत्वों की कमी दूर होतीे है। आलू में कॉर्ब्स, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है।
सुबह के नाश्ते में आलू खाने के फायदे : सुबह नाश्ते में आलू को शामिल करने से इम्यूनिटी बढ़ेगी। आलू में विटामिन सी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ये एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है। आलू का सेवन नाश्ते में करने से शरीर की सूजन कम होती है। आलू और आलू के छिलके दोनों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जिससे सूजन कम होती है। जिन लोगों को सुबह उठकर पैर व हाथ में सूजन नजर आती है वो आलू का सेवन नाश्ते में करें, तो शरीर के लिए फायदेमंद होगा। थायराइड है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही आलू का सेवन करें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story