- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या है नीम के पत्ते...

x
घर के बड़े बुजुर्गों से आपने नीम की टहनी से दातुन करने और उसकी पत्तियां चबाने के कई फायदे सुने होंगे। आयुर्वेद में भी नीम को कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना गया है। नीम की पत्तियों से लेकर इसके छाल और निबौरियों तक को कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं जरूरत से ज्यादा नीम का सेवन करने से सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं कैसे। नीम के पत्ते खाने के नुकसान –
ब्लड शुगर लो होना – नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर के अंदर हाइपोग्लाइसेमिक या ब्लड शुगर का स्तर कम होता है। ऐसे में अगर आप नीम की पत्तियों का रोज और ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर ज्यादा लो हो सकता है। जो कि डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदेह है, इससे उन्हें चक्कर और कमजोरी की समस्या हो सकती है।
एलर्जी – नीम को लेकर किए किए एक अध्ययन के अनुसार लगातार तीन हफ्तों तक नीम का सेवन करने से शरीर में एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इस अध्ययन के अनुसार एलर्जी नीम के प्रति शरीर की सेंसिटिवनेस है, जो कि दाने और चक्कते के रूप में नजर आते हैं। कई बार इसके कारण लोगों के शरीर पर बिना वजह खुजली होती है, ऐसे में व्यक्ति को कुछ दिनों के लिए नीम का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।
इम्यून सिस्टम हो सकता है ओवर एक्टीवेट – व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह के बाद ही नीम का सेवन करना चाहिए। नीम का अधिक सेवन इम्यून सिस्टम को एक्टिवेट करके अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों को ट्रिगर कर सकता है।
बढ़ सकती हैं पेट की परेशानियां – ज्यादा नीम की पत्तियों का सेवन करने से आपको मतली या पेट में जलन आदि हो सकती है। दरअसल, नियमित रूप से नीम का रस पीने से पेट साफ होने के साथ चयापचय में सुधार भी होता है। लेकिन जब आप इसे ज्यादा मात्रा में लेंगे, तो ये आपके फैट को ज्यादा बर्न करेगा और आपको खाली पेट जलन और मतली आदि हो सकती है।
नीम का सेवन कितनी मात्रा में करना सही –
ब्रश करने के बाद 30 सेकंड के लिए माउथवॉश के रूप में 15 एमएल नीम का ही उपयोग करें।
रोजाना 3 मिलीग्राम या इससे ज्यादा नीम के पत्तियों के अर्क का सेवन न करें।
नीम के पत्तों का अर्क या जेल दांतों और मसूड़ों पर 6 सप्ताह तक लगातार इस्तेमाल किया जा सकता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story