- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ओरेगेनो की पत्तियों के...

x
अजवाइन की पत्तियों से ओरेगेनो तैयार किया जाता है
खराब दिनचर्या, गलत खानपान और अत्यधिक आराम की वजह से आजकल डायबिटीज आम समस्या बन गई है। यह बीमारी बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रही रही है। इसके लिए भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने और अग्नाशय से इन्सुलिन हार्मोन न निकलने की वजह से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक बार डायबिटीज की बीमारी लग जाने के बाद मरते दम तक साथ रहती है। इसके लिए डायबिटीज से बचाव के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इसके अलावा, चीनी और नमक का सेवन संतुलित मात्रा में करें। वहीं, डायबिटीज से पीड़ित होने पर मीठी चीजों से परहेज करें। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो ओरेगेनो की पत्तियों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-
ओरेगेनो
अजवाइन की पत्तियों से ओरेगेनो तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल पिज़्ज़ा और सैंडविच में मसाले के रूप में किया जाता है। आसान शब्दों में कहें तो पिज़्जा पर ओरेगेनो की पत्तियों के अर्क को छिड़का जाता है। इससे विशेष प्रकार की खुशबू आती है। हालांकि, यह स्वाद में तीखा और कड़वा होता है। ओरेगेनो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसमें एंटी डायबिटिक के गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से अग्नाशय में इंसुलिन को बूस्ट करने में सहायक होता है। इसके अलावा, शुगर क्रेविंग की आदत से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल में रखने के लिए ओरेगेनो का सेवन अवश्य करें।
कैसे करें सेवन
सुबह नाश्ते में दूध में ओरेगेनो मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, सलाद के ऊपर ओरेगेनो छिड़ककर सेवन कर सकते हैं। अगर आप दूध पीना पसंद नहीं करते हैं, तो पानी में ओरेगेनो चूर्ण मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story