लाइफ स्टाइल

क्या है चिकन खाने के फायदे

Apurva Srivastav
17 July 2023 5:19 PM GMT
क्या है चिकन खाने के फायदे
x
चिकन खाने के फायदे (Benefits of eating chicken in hindi)
चिकन को प्रोटीन, विटामिन C एवं ज़रूरी मिनरल्स का बढ़िया सोर्स माना जाता है जो हमारे शरीर की पोषक तत्वों की कमियों को पूरा करने का कार्य करते हैं। इसमें सोडियम, कम वसा और एनर्जी के साथ-साथ आयरन भी मौजूद होता है जिनसे हमारे शरीर को होने वाली कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
चिकन के सेवन से हमारी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ कैल्शियम एवं फास्फोरस की भी पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। यह हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को संतुलित रखता है जिससे हमारी हड्डियों की सेहत में सुधार आता है। इसके अलावा यह हमारी हड्डियों के विकास में भी एक अहम् भूमिका निभाता है जिससे हमें बहुत फायदा मिलता है।
चिकन हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन B6 अधिक मात्रा में पाया जाता है जो हमारे हृदय के लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन B6 हमारे शरीर में होमोसिस्टीन के स्तर को घटाता है जिससे हार्ट अटैक एवं स्ट्रोक का खतरा नहीं रहता है। इसके अलावा ये हमारे कोलस्ट्रोल के स्तर को भी संतुलित रखता है।
चिकन के सेवन से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है जिससे हम कई प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। चिकन में प्राकृतिक बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों से लड़ने में मदद करते हैं। हफ्ते में 1-2 बार चिकन खाने से हमारे शरीर में बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
चिकन के सेवन से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार चिकन में गोसीपल नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद माना जाता है। मुर्गियों में प्राकृतिक रूप से गोसीपल मौजूद नहीं होता इसलिए मुर्गी पालन के दौरान इन्हें गोसीपल युक्त खाद्य सामग्री दी जाती है जिससे की मुर्गियों में इस तत्व के गुण आ जाते हैं। इसलिए कैंसर से बचाव के लिए चिकन खाने की सलाह दी जाती है। यह स्तन कैंसर के खतरे को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है।
चिकन खाने से हमारी आंखों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इसमें जिंक, विटामिन C एवं जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनसे हमारी आंखों को बहुत फायदा मिलता है। इसके सेवन से हमारी आंखों की रोशनी में वृद्धि होती है। साथ ही हम आंख संबंधी समस्याओं से भी बचे रहते हैं।
चिकन के उपयोग से हमारी त्वचा की सेहत पर बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसमें ज़रूरी मिनरल्स के साथ-साथ विटामिन C भी पाया जाता है जो हमें त्वचा संबंधी संक्रमणों के खतरों से बचाये रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह हमें फंगल इन्फेक्शन, स्किन एजिंग, एलर्जी एवं सनबर्न की समस्याओं में राहत दिलाने का कार्य करते हैं।
Next Story