लाइफ स्टाइल

सत्तू का शरबत पिने से क्या लाभ मिलते है

Apurva Srivastav
21 May 2023 5:30 PM GMT
सत्तू का शरबत पिने से क्या लाभ मिलते है
x
गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए लोग कई तरह के जूस या शरबत का सेवन करते हैं, ऐसे में अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। गर्मी के दिनों में सत्तू के शरबत का सेवन करने से पेट को ठंडक पहुंचती है और शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही सत्तू पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। सत्तू में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि सत्तू का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
सत्तू का शरबत पीने से मिलते हैं कई लाभ
पेट के लिए फायदेमंद
गर्मी के दिनों में पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। ऐसे में अगर आप सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इससे पेट को ठंडक पहुंचती है और एसिडिटी (Acidity), गैस, कब्ज (Constipation) जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
ब्लड शुगर को करे कंट्रोल
सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीज अगर नियमित रूप से सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
शरीर को रखे एनर्जेटिक
गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी महसूस नहीं होती है। जी हां क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन और आयरन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।
वजन को करे कंट्रोल
गर्मी के दिनों में अगर आप अपना वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपके लिए सत्तू का शरबत बेहद फायदेमंद हो सकता है। जी हां क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, जो वजन को कम करने में मदद करता है।
लू से होता है बचाव
गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से सत्तू के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे लू (Loo) से बचाव होता है। साथ ही शरीर हाइड्रेट (Hydrate) रहता है और शरीर को ठंडक पहुंचती है।
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story