- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गुड़ का शरबत पीने के...

x
गुड़ का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गुड़ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गुड़ का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गुड़ के शरबत का सेवन किया है। गुड़ के शरबत का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। गुड़ के शरबत का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि गुड़ में फास्फोरस, पोटेशियम, जस्ता, मैग्नेशियम, सुक्रोज, ग्लूकोज, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं कि गुड़ का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
गुड़ का शरबत पीने से मिलते हैं ये 7 फायदे-Benefits Of Drinking Jaggery Sharbat In Hindi
कब्ज में फायदेमंद
अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं और आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको गुड़ के शरबत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि गुड़ के शरबत में मौजूद तत्व मल त्याग को आसान बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।
शरीर होता है डिटॉक्स
अगर आप नियमित रूप से गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।
खून की कमी होती है दूर
शरीर में खून की कमी होने पर अगर आप गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ के शरबत में मौजूद आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
पाचन स्वास्थ्य रहता है बेहतर
पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए गुड़ के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ के शरबत में मौजूद तत्व पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाते हैं और एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
शरीर को मिलती है ऊर्जा
कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि गुड़ में मौजूद सुक्रोज, ग्लूकोज शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप गुड़ के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
त्वचा के लिए फायदेमंद
गुड़ के शरबत का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसके सेवन से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती है और त्वचा स्वस्थ रहती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story