लाइफ स्टाइल

क्या है सूजी के सेवन के फायदे

Apurva Srivastav
23 March 2023 1:52 PM GMT
क्या है सूजी के सेवन के फायदे
x
गेहूं से ही सूजी बनाई जाती हैं, जिसे ज्यादातर जगहों
गेहूं से ही सूजी बनाई जाती हैं, जिसे ज्यादातर जगहों पर रवे/रवा के नाम से भी जाना जाता है। सूजी से कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, जो स्वाद के साथ हेल्थ के लिए लाभकारी है। इसमें ग्लूटेन पाया जाता है, जो सेहत को कई फायदे भी देता हैं।
आइए जानते हैं सूजी के सेवन के 7 फायदे-
1. सूजी या रवे में फाइबर के साथ विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स के अलावा अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो सेहत से जुड़े कई फायदे देते हैं।
2. सूजी हल्की होने के कारण आसानी से पच जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा नहीं करता। पेट भी आसानी से साफ होता है।
3. सूजी में वसा नहीं होता, जिससे आपका वजन बढ़ने का सवाल ही नहीं उठता, बल्कि यह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
4. सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जो शरीर में शर्करा की मात्रा नहीं बढ़ाता और डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।
5. यह एक हल्का आहार है, जो आपके शरीर की ऊर्जा को नहीं चुराता, बल्कि इसे खाने के बाद आप भारीपन महसूस करने के बजाए हल्का ही महसूस करते हैं।
6. सूजी का हलवा, इडली, उत्तपम, ढोकला, उपमा आदि को हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर उपयोग में लाया जाता है, जो कि खाने में बहुत लाइट होने के कारण सेहत को फायदा पहुंचाता है।
7. इसके अलावा सूजी के सेवन से जहां शरीर में एनर्जी बनी रहती है, वहीं यह हार्ट के लिए लाभदायी है तथा एनीमिया रोग में भी फायदेमंद है। अत: सूजी को हल्का और पौष्ट‍िक भोजन के रूप में अपने खाने में शामिल किया जा सकता है।
Next Story