- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कपूर और नारियल तेल से...
लाइफ स्टाइल
कपूर और नारियल तेल से बालों को होते है क्या फायदे
Apurva Srivastav
17 Feb 2023 4:54 PM GMT

x
बालों में नारियल और कपूर तेल लगाने से डैंड्रफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
बालों की मजबूती के लिए नारियल तेल बहुत ही जरूरी है। नियमित रूप से बालों में नारियल तेल लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। साथ ही यह बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में प्रभावी हो सकता है। अधिकतर लोग नारियल तेल को सीधे तौर पर लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल में कपूर को मिक्स करके लगाने से आपके बालों को दोगुना फायदा पहुंच सकात है। जी हां, अगर आप नियमित रूप से अपने बालों में कपूर और नारियल तेल लगाते हैं, तो यह डैंड्रफ, दोमुंहे बाल, बालों में जुएं जैसी परेशानियों को दूर कर सकता है।
दरअसल, कपूर में एंटी-फंगल, एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, तो आपके बालों से संक्रमण की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बेहतर करना चाहते हैं तो अपने बालों में नारियल और कपूर का तेल जरूर लगाएं। इससे डैंड्रफ, जुएं की परेशानियों को भी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कपूर और नारियल तेल से बालों (camphor and coconut oil for hair) को होने वाले फायदे क्या हैं?
बालों में कपूर कैसे लगाएं ? - How To Apply Camphor On Hair In Hindi
बालों में कपूर लगाने के लिए आप सबसे पहले 1 कटोरी नारियल तेल लें। इसमें 5 से 6 कपूर की गोलियों लेकर इसे क्रश करके नारियल तेल में डाल लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस तेल को एक कंटेनर में डालकर रख दें। इसके बाद जब आप अपने बालो धोने जाएं, तो करीब 30 मिनट से 1 घंटे पहले इस तेल को अपने बालों पर लगाएं। इससे आपके बालों की परेशानियां कम होती है। साथ ही यह बालों को डीप मॉइस्चराजिंग प्रदान कर सकता है।
बालों में कपूर और नारियल तेल लगाने के फायदे? -
बालों में नारियल और कपूर तेल लगाने से कई लाभ हो सकते हैं। इससे कई लाभ होंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
डैंड्रफ की समस्या करे कम
बालों में नारियल और कपूर तेल लगाने से डैंड्रफ की परेशानी को दूर किया जा सकता है। दरअसल, कपूर में एंटी-फंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो बालों से डैंड्रफ की परेशानियों को दूर कर सकता है। नियमित रूप से इस तेल को बालों पर लगाने से बालों की खुजली, बैक्टीरियल, एलर्जी जैसी परेशानियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।
झड़ते बालों की परेशानी करे कम
कपूर और नारियल तेल बालों में लगाने से आप झड़ते बालों की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण बालों बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करके बालों को टूटने से रोकने में आपकी मदद कर सकता है।
बालों की बढ़ाए चमक
बालों में नारियल तेल और कपूर लगाने से आप अपने बालों की चमक को बढ़ा सकते हैं। यह बालों को ड्राई, फ्रिजी होने से रोक सकता है। साथ ही इससे आपके बालों में प्राकृतिक रूप स्मूथ और शाइनिंग आती है।
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके बालों को काफी लाभ पहुंचेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बालों में अधिक परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Apurva Srivastav
Next Story