लाइफ स्टाइल

गीले बालों में तेल लगाने के क्या है फायदे

Apurva Srivastav
10 May 2023 4:42 PM GMT
गीले बालों में तेल लगाने के क्या है फायदे
x
बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी और अच्छा होता है। लेकिन बालों को सही तरह से ही तेल लगाना चाहिए क्योंकि कुछ लोगों को तेल लगाने का सही तरीका नहीं आता। आज हम जानते हैं कि बालो को सुखाकर तेल लगाने से फायदा होता है या फिर गीले बालों में तेल लगाने के फायदे ज्यादा हैं। तेल लगाने के सही तरीके के बारे में जानना आपके बालों के लिए ज़रूरी है कि आप इसके सभी लाभों को प्राप्त कर सकें। जानते हैं गीले बालों में तेल लगाने के क्या लाभ होते हैं।
गीले बालों में तेल लगाने के फायदे-
अगर आप गीले बालों में तेल लगाते हैं तो इससे बालों को पोषण मिलता है। इसके साथ ही बाल झड़ने और प्रदूषण से भी बच सकते हैं। गीले बालों में तेल लगाने से ड्राई स्कैल्प से राहत मिलती है। इसके साथ ही गिले बालो में तेल लगाने से बाल झुलसने से और गर्मी से होने वाले नुक्सान से सुरक्षित रहते हैं। गीले बालों में तेल लगाने से बाल नहीं झड़ते। इसके साथ ही तैलीय बालों को रोकता है। वहीं अगर आप गीले बालों में तेल लगाते हैं तो उससे समय से पहले होने वाले सफेद बाल नहीं होते।
बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है-
जैतून का तेल- इस तेल से बालों को मॉइश्‍चराइज़ मिलता है। इसके साथ ही रूखे बालों को नमी भी प्रदान होती है। जैतून के तेल से बालों को मजबूती मिलती है।
नारियल का तेल- इस तेल का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ बालों में लगाने के लिए भी किया जाता है। इस तेल से आप अपनी त्वचा की मसाज भी कर सकते हैं।
Next Story