लाइफ स्टाइल

नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने के क्या है फायदे

Apurva Srivastav
2 April 2023 1:21 PM GMT
नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने के क्या है फायदे
x
नाभि हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। शरीर के अन्य हिस्सों की तरह नाभि की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी होती है, नहीं तो यहां हानिकारक बैक्टीरिया पन सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। साथ ही हम में से ज्यादातर लोग यह नहीं जानते हैं कि नाभि के जरिए कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आप घर पर मौजूद कुछ तेल और अन्य चीजों को लगाकर आप नाभि के जरिए शरीर की दिन-प्रतिदिन होने वाली परेशानियों को कम कर सकते हैं। यहां तक कि आयुर्वेद में आयुर्वेद भी शरीर की कई समस्याओं को दूर करने के लिए नाभि पर तेल लगाने की सलाह देता है। इस प्रक्रिया को बेली बटन थेरेपी कहा जाता है।
आपने नाभि पर सरसों का तेल, नारियल, तिल का तेल के साथ ही कई अन्य तेल लगाने के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं नाभि पर कैस्टर ऑयल (Applying Castor Oil On Belly Button) लगाने से भी शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेद में नाभि को शक्ति का केंद्र बिंदु माना गया है। इससे हमारे शरीर की कई तंत्रिकाएं जुड़ी होती हैं। इसलिए नाभि पर तेल डालने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की समस्याओं में आराम मिलता है। इस लेख में हम आपको नाभि पर कैस्टर ऑयल लगाने के फायदों (Applying Castor Oil On Belly Button Benefits In Hindi) के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे (Applying Castor Oil On Belly Button Benefits In Hindi)
1. पेट के लिए फायदेमंद है
हम में से ज्यादातर लोग आए दिन पेट संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में नाभि पर कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) लगाने से पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, ब्लोटिंग, पेट में गैस और पेट दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। नाभि पर अरंडी का तेल लाने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिससे आप जो कुछ भी खाते हैं वह आसानी से पच जाता है और भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। खराब पाचन तंत्र पेट की समस्याओं को बढ़ता है।
2. पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत मिलती है
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द या ऐंठन का सामना करना पड़ता है। जिससे उनके लिए दिन भर के सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है। पीरिड्स की ऐंठन को कम करने में नाभि पर अरंडी का तेल लगाना बेहद फायदेमंद साबित सकता है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है, और पीरियड्स का फ्लो भी कम सामान्य रहता है।
इसे भी पढें: मुंहासे हैं तो दिन में कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय
3. संक्रमण का जोखिम का जोखिम कम होता है
हम में से ज्यादातर लोग अपने शरीर के अन्य अंगों की सफाई तो नियमित रूप से करते हैं, लेकिन नाभि की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि नाभि की साफई करना महत्वपूर्ण है। नाभि पर मैल, गंदगी और कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इससे नाभि पर संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप इंफेक्शन से बचने के लिए रोज रात को नाभि पर तिल का तेल लगा सकते हैं। इससे नाभि में जमा गंदगी निकल जाती है और संक्रमण से बचाव होता है।
4. त्वचा के लिए फायदेमंद है
आपके त्वचा और होंठ के लिए भी भी नाभि पर तेल लगाना काफी फायदेमंद है। नाभि पर कैस्टर ऑयल लगाने से त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं जैसे मुंहासे, एलर्जी और दाग-धब्बे। इसके अलावा यह आपके होंठ को फटने से बचाता है और आपको गुलाबी मुलायम होंठ पाने में मदद करता है। आपको अपने ब्यूटी केयर में नाभि पर कैस्टर ऑयल लगाना जरूर शामिल करना चाहिए।
5. बालों के लिए फायदेमंद है
नाभि पर तेल कैस्टर ऑयल लगाना बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। नाभि पर तेल लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आपके स्कैल्प और बालों के रोम को पोषण मिलता है। जिससे बालों में रूसी और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं कम होती हैं।
Next Story