जरा हटके

व्हेल और शख्स का किसिंग वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

Manish Sahu
23 July 2023 6:52 PM GMT
व्हेल और शख्स का किसिंग वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल
x
जरा हटके: समुद्री दुनिया खूबसूरत के साथ-साथ ढेरों रहस्य समेटे हुए है। गहराई में छुपी इस दुनिया में न जाने कितनी ही तरह के जीव रहते हैं जिनमें से कुछ खतरनाक तो कुछ बेहद शांत और मनमोहक होते हैं। जिन्हें देखने और उनके साथ समय व्यतीत करने गोताखोर और तैराक अक्सर समंदर के चक्कर लगाते हैं कभी गहराई में उतरकर तो कभी नाव पर सवार होकर दूर तक फैले समन्दर और उसकी खूबसूरती का आनंद उठाते हैं। ऐसे में एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स सिल्वर व्हेल को दोनों हाथों से थामकर प्यार से सहलाता और चूमता नजर आ रहा है। इस वीडियो को नाम एक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल वीडियो ने एक शख्स नाव पर सवार होकर समुद्र के बीचों बीच मौजूद है और उसके बेहद करीब नजर आ रही है खतरनाक सिल्वर व्हेल। लेकिन हैरानी इस बात की होती है कि वो शख्स व्हेल से डर कर भागने की बजाय उसे दोनों हाथों से इस कदर थामें नजर आया जैसे वो उसका प्यारा और फेवरेट जानवर हो। व्हेल ने भी शख्स को कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। बल्कि वो इंसान से मिल रहे प्यार और दुलार का लुत्फ उठाती देखी जा सकती है। इस वीडियो का सबसे शानदार और बेहतरीन पल वो था जब शख्स ने सिल्वर व्हेल को चूमना शुरू किया। जिसके बाद यह वीडियो व्हेल और शख्स के किसिंग वीडियो के रूप में वायरल हो गया।
वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है साथ ही शख्स की दिलेरी भी दिल छू रही है वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'जब आप आमतौर पर कैमरे के पीछे होते हैं, तो अंत में सबसे खास जानवरों में से एक के साथ अपने सपनों का पल प्राप्त कर रहे हैं। कहने के लिए सुरक्षित है, को मार्गरिटा के साथ धूप में अपने जीवन को बदलने वाले पल को देखकर जहाज पर हर कोई आनंद ले रहा था। अलविदा कहने का मौका मिलने की उम्मीद है और मार्गरिटा और इन सभी व्हेलों को धन्यवाद जिन्होंने अपनी उपस्थिति से हममें से कई लोगों को ये तोहफा दिया'।
Next Story