- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- श्रीखंड से करें...
लाइफ स्टाइल
श्रीखंड से करें मेहमानों का स्वागत, खास अवसर के लिए परफेक्ट मिठाई
Saba Naaz
27 Jun 2025 9:12 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : मीठा कई लोगों को बेहद पसंद होता है और अगर बात किसी खास मौके की हो, तो मीठे के बिना जश्न अधूरा-सा लगता है।
ऐसे में एक ही तरह की मिठाई या स्वीट डिश कई बार मजा किरकिरा कर देती है। ऐसे में आप कुछ नया बनाने के लिए श्रीखंड ट्राई कर सकते हैं। खास मौकों पर या मेहमानों को दही से तैयार यह व्यंजन महाराष्ट्र और गुजरात में परोसा जाता है।
थाली मील में भी श्रीखंड को भी स्वीट डिश के रूप में सर्व किया जाता है। इसे हंग कर्ड के साथ तैयार किया जाता है, साथ ही आप इसे अपने फेवरेट फ्लेवर के साथ भी बना सकते हैं। आम के मौसम में आप इसी डिश में मैंगो का पल्प मिलाकर, मैंगो श्रीखंड या आम्रखंड भी तैयार कर सकते हैं।
श्रीखंड बनाने के लिए सामग्री : 1 किलोग्राम दही
आधा कप पिसी हुई शक्कर
केशर के कुछ रेशे
1 टेबलस्पून गर्म दूध
बनाने का तरीका : दही को मसलिन क्लॉथ या मलमल के कपड़े में डालकर 2-3 घंटों के लिए टांगकर रख दें, ताकि पूरा पानी निकल जाए। गर्मी के मौसम में दही के खट्टा होने का डर रहता है, इसलिए इसे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं।
जब दही से पूरी तरह पानी निकल जाए तो इस हंग कर्ड को एक बाउल में निकाल लें।
अब एक पैन में दूध को गर्म करके उसमें केशर के रेशे को घोलें।
बाउल में हंग कर्ड, शक्कर, केसर के घोल और इलायची पावडर को डालकर अच्छी तरह मिला दें। इसके लिए व्हिस्क का इस्तेमाल करें।
तैयार श्रीखंड को कटे हुए पिस्ते और कटे हुए बादाम के साथ गार्निश करें।
ऐसे बनाएं मैंगो श्रीखंड : तैयार हंग कर्ड में एक आम का पल्प, शक्कर, केसर वाला दूध और इलाइची पावडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब इसे बादाम के टुकड़े और पिस्ता से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
इसे पूड़ी या पराठे के साथ भी खा सकते हैं।
मैंगो श्रीखंड को आम्रखंड भी कहा जाता है।
Tagsश्रीखंडअवसरमिठाईShrikhandoccasionsweetsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





