लाइफ स्टाइल

Weight loss with Mango: क्या वाकई आम खाने से कम हो सकता है वजन? जानें क्या एक्सपट्स का कहना

Tulsi Rao
15 Jun 2022 2:45 PM GMT
Weight loss with Mango: क्या वाकई आम खाने से कम हो सकता है वजन? जानें क्या एक्सपट्स का कहना
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। Weight loss with Mango: आम खाने के शौकीन लोग आम खाने का बस बहाना ढ़ूंढते रहते हैं। फिर चाहे वो मैंगो शेक, स्मूदी, लस्सी या फिर फल के ही रुप में क्यों न खाने को मिल जाए। इसका रसीला स्वाद बच्चा हो या बड़ा, हर उम्र के लोगों को पसंद होता है। लेकिन बावजूद इसके कई लोग मोटापे और बढ़ते वजन के डर से आम खाने से परहेज करते हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि आम में मौजूद कैलोरी उनका वजन बढ़ा देगी। आइए जानते हैं क्या वाकई आम का सेवन आपकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित कर सकता है या फिर आम को डाइट में शामिल करके भी आप कम या कंट्रोल में रख सकते हैं अपना वजन।

आम में मौजूद पोषक तत्व-
आम में फाइबर, विटामिन सी, तांबा, फोलेट, विटामिन ए, ई, बी5 , के और बी6 पोटेशियम, मैग्‍नीश‍ियम,मैंगनीज जैसे खनिज तत्‍व मौजूद होते हैं। जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
​वजन घटाने में मदद कर सकता है आम-
रिसर्च के अनुसार आम में पाए जाने वाले बायोएक्टिव कंपाउंड और फाइटोकेमिकल वसा से जुड़े जीन को दबा देते हैं। जिसके कारण शरीर पर अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती है और शरीर का वजन भी घटता है।
अधिक मात्रा में न करें आम का सेवन-
विशेषज्ञों की मानें तो अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो अधिक मात्रा में आम का सेवन करने से बचें। अधिक मात्रा में आम खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आम में अधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। आम का जरूरत से ज्यादा सेवन आपकी वेट लॉस जर्नी में बाधा बन सकता है।
भूलकर भी इस तरह न खाएं आम-
-अगर आप आम की सही मात्रा का सेवन करते हैं तो आपका वजन नहीं बढ़ता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो शेक, आमरस या स्मूदी के रूप में इसका सेवन न करें।
-एक दिन में एक से ज्यादा खाने से बचें।
- सुनिश्चित करें कि आप आम को भोजन के साथ नहीं खाएंगे।
-भोजन से पहले या फिर सुबह और शाम के नाश्ते में आम का सेवन किया जाए तो कैलोरी इनटेक नियंत्रित रहता है। जिससे वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है।
कब खाएं आम?
आम हमेशा दोपहर के समय खाना चाहिए। इसके अलावा स्नैक्स के रूप में भी आप का सेवन करना अच्छा माना जाता है।
सलाह-
आम खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं। वजन घटाने के दौरान आप आम का सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं। लेकिन अधिक आम खाने से यह आपका वजन बढ़ा भी सकता है।


Next Story