लाइफ स्टाइल

Weight Loss Tips: बढ़ते मोटापे से पाए छुटकारा, इन चीजों का रोजाना करें सेवन

Tulsi Rao
14 Jun 2022 5:44 AM GMT
Weight Loss Tips: बढ़ते मोटापे से पाए छुटकारा, इन चीजों का रोजाना करें सेवन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल मोटापा आम समस्या बन गई है। हर चौथा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फास्ट फ़ूड के अत्यधिक सेवन और कम वर्कआउट करने के चलते लोगों में मोटापे की समस्या होती है। इसके लिए फास्ट फूड का सेवन सीमित मात्रा में करें, सही दिनचर्या का पालन करें, खानपान पर ध्यान दें, रोजाना एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें। इन नियमों का पालन करने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, घरेलू चीजें भी मोटापे से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इन घरेलू चीजों का रोजाना सेवन करें। इनके सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

-ग्रीन टी में कैफीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन, मिनरल, फाइबर आदि के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। इसके सेवन से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल किया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा मोटापे से निजात पाने के लिए ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इसके लिए सुबह और शाम या रात को सोने से पहले ग्रीन टी जरूर पिएं। वहीं, रात में खाना खाने के बाद चेरी का सेवन करें। इसके सेवन से भी मोटापे में आराम मिलता है।

-दालचीनी में प्रोटीन, विटामिंस, कैल्शियम, नियासिन, थियामिन, लाइकोपीन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल आदि के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। साथ ही बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सहायक होते हैं। इसके लिए दूध या पानी के साथ दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।

-हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शहद के सेवन से भी बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनसे बार-बार भूख नहीं लगती है। साथ ही गुनगुने गर्म पानी के साथ शहद के सेवन से फैट भी बर्न होता है।

Next Story