लाइफ स्टाइल

Weight Loss Tips: एक महीने में बढ़ते वजन को करें कंट्रोल, बस फॉलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
12 Jun 2022 5:49 AM GMT
Weight Loss Tips: एक महीने में बढ़ते वजन को करें कंट्रोल, बस फॉलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फास्ट फूड के अत्यधिक सेवन और ज्यादा आराम के चलते वजन बड़ी तेजी से बढ़ने लगता है। आसान शब्दों में कहें तो फास्ट फूड के सेवन से कैलोरी गेन होती है। वहीं, कैलोरी गेन के समानुपात में कैलोरी न बर्न होने की वजह से व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है। अतः सही दिनचर्या का पालन, फास्ट फूड से परहेज, रोजाना एक्सरसाइज, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद जरूरी है। इन नियमों का पालन करने से आप हमेशा सेहतमंद रह सकते हैं। साथ ही बीमारियां कोसों दूर रहेंगी। इसके अलावा, बढ़ते वजन को एक महीने में कंट्रोल करने के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं-

ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में कैफीन और एपिगैलोकैटेचिन गैलेट (ईजीसीजी) प्रचुर मात्रा में होती है, जो मेटाबॉलिज़्म को फास्ट करने और फैट बर्न करने में मददगार साबित होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो रोजाना 3 से 4 कप ग्रीन टी पीने से 100 कैलोरी बर्न होती है। इसके लिए रोजाना ग्रीन टी जरूर पिएं।
पानी खूब पिएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना रात में खाना खाने से 30 मिनट पहले आधा लीटर पानी पीने से एक महीने में 3 किलो वजन घट सकता है। इसके लिए रोजाना पानी खूब पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन भी बाहर निकल जाता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है।
रोजाना एक्सरसाइज करें
एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। इसके लिए रोजाना सुबह या शाम में एक्सरसाइज जरूर करें। खासकर, ब्रिस्क वॉकिंग एक्सरसाइज बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होती है। इसके अलावा, साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं।


Next Story