लाइफ स्टाइल

Wedding Fashion: शादी में खूबसूरत दिखने के लिए नोरा फतेही के ब्राइडल लुक्स पर डालें नजर

Bharti Sahu 2
11 July 2024 12:51 AM GMT
Wedding Fashion: शादी में  खूबसूरत दिखने के लिए नोरा फतेही के ब्राइडल लुक्स पर डालें नजर
x
Wedding Fashion: अपने धमाकेदार डांस की वजह से नोरा फतेही Nora Fatehiने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी अपने लाखों फैंस बनाए हैं। आज के समय में तो लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है नोरा Nora Fatehiसोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं।हाल ही में उन्होंने ऐसे लहंगा लुक्स की तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। अगर आपकी शादी होने वाली हैं तो आप नोरा के इन दोनों ब्राइडल लुक्स से टिप्स लेकर अपना लुक डिसाइड कर सकती हैं।
लाल लहंगा -अगर नोरा Nora Fatehiके पहले लुक की बात करें तो अपने इस पहले लुक ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने खूबसूरत लाल जोड़ा कैरी किया है। उनकेे इस लाल लहंगे पर खूबसूरत सा गोल्डन और हरा वर्क है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। अगर आपको ये लुक पसंद आया है तो आप भी लहेगं को ग्लैमरस लुक देने के लिए लहंगे के साथ वी शेप का डिजाइनर ब्लाउज बनवाएं।
ज्वेलरी और मेकअप-अपने इस लहंगा लुक को नोरा ने हैवी ज्वेलरी से पूरा किया है। लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने गले में चोकर के साथ मल्टी लेयर नेकपीस पहना है। इसके साथ माथे पर हैवी मांगटीका, कानों में हैवी टॉप्स और हाथों में मैचिंग के कड़े देखने में खूबसूरत लग रहे हैं। मेकअप की बात करें तो अपने इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी न्यूड मेकअप भी कैरी किया है
Next Story