लाइफ स्टाइल

Wedding Fashion: हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते

Bharti Sahu 2
29 July 2024 1:14 AM GMT
Wedding Fashion: हील्स छोड़ लहंगे के साथ पहनें ऐसे जूते
x
Wedding Fashion: अपनी शादी में हर लड़की चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए वो शादी तय होने के बाद से तैयारियां शुरू कर देती हैं। आज के समय लहंगे से लेकर हर एक चीज दुल्हन की पसंद की ही होती है। शादी में हर लड़की काफी भारी-भरकम सा लहंगा पहनती है। ऐसे में इस लुक को पूरा करने के लिए हील्स ही पहनी जाती है। हील्स में डांस करना और मस्ती करना संभव नहीं है। इसी के चलते आज के समय में दुल्हनों की पहली पसंद जूते बनते जा रहे हैं। हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने भी अपनी शादी में लहंगे के साथ हील्स की बजाय जूतों को चुना था। यही वजह है कि हम आपको ब्राइडल जूतों का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं।
जूतों में लगवाएं मोती
अगर आप लाइट कलर के जूतों का चयन कर रहीं हैं तो उसको सजाने के लिए इसपर मोतियों का वर्क करा सकती हैं। इससे जूतों का लुक और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
लहंगे से करें मैच
अपने जूतों को इस तरह से कस्टमाइज कराकर आप इसे लहंगे से मैच कर सकते हैं। ये देखने में भी कमाल के लगते हैं। इस तरह के जूतों में आप अपने हिसाब से हील्स कस्टमाइज करा सकती हैं।
हील्स के लिए है ये परफेक्ट
अगर आप हील्स पहनने के साथ कंफर्टेबल भी रहना चाहती हैं तो ये एक बेहतर विकल्प है। इस तरह के जूते आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे और इसे पहनकर आप कंफर्टेबल भी रहेंगी।
लहंगे से करें मैच
अपने जूतों को इस तरह से कस्टमाइज कराकर आप इसे लहंगे से मैच कर सकते हैं। ये देखने में भी कमाल के लगते हैं। इस तरह के जूतों में आप अपने हिसाब से हील्स कस्टमाइज करा सकती हैं
मिरर वर्क
अगर आप अपने स्पोर्ट्स शूज पर इस तरह से मिरर वर्क करवाएंगी तो इससे आपका लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा। ऐसे जूते देखने में भी काफी क्लासी लगते हैं।
Next Story