लाइफ स्टाइल

Wedding Fashion: अनंत-राधिका की शादी में छाईं Janhvi Kapoor की बेस्ट लुक

Bharti Sahu 2
17 July 2024 1:19 AM GMT
Wedding Fashion: अनंत-राधिका की शादी में छाईं Janhvi Kapoor की  बेस्ट लुक
x
Wedding Fashion: जान्हवी कपूर Janhvi Kapoorएक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग स्किल से लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने लुक्स की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। जान्हवी कपूर का हर लुक काफी क्लासी और अलग होता है। लोगों को उनके एथनिक से लेकर वेस्टर्न लुक्स तक काफी पसंद आए।
अगर आपकी सहेली की भी शादी होने वाली है तो आप जान्हवी के लुक्स पर एक नजर डाल सकती हैं। आइए आपको जान्हवी के बेस्ट 4 लुक्स दिखाते हैं, ताकि आप भी अपने लिए खरीदारी कर सकें। अनंत-राधिका के संगीत में जान्हवी मोरपंख की स्टाइल वाला फिशकट लहंगा पहनकर पहुंचीं थीं। पीकॉक ग्रीन-ब्लू कलर के इस फिश-कट लहंगे के साथ जान्हवी ने हॉल्टर नेक ब्लाउज पहना था। उनके इस ब्लाउज के गले की तरफ नेट लगा था, जिसकी वजह से ये खूबसूरत लग रहा था।
इस लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने एक दुपट्टा भी कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गले में एक नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स पहनते हुए अपने बालों को पीछे हाफ टाई किया हुआ था।
कोर्सेट टॉप और स्कर्ट Corset top and skirt
अनंत-राधिका की शादी में एक रस्म के लिए जान्हवी ने ये बेज रंग का कोर्सेट टॉप और स्कर्ट पहनी थी। ये ऑफ शोल्डर टॉप उन्हें काफी ग्लैमरस लुक दे रहा था। टॉप के किनारों पर केप स्टाइल से नेट लगा था, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा था। इसके साथ उन्होंने बस अपने कानों में ईयररिंग्स पहने थे, जो उन्हें सटल लुक दे रहे थे।
Next Story