लाइफ स्टाइल

इस करवा चौथ फ्लोरल लहंगे को इस तरह करें वियर, लगेंगी खूबसूरत

SANTOSI TANDI
5 Oct 2023 8:15 AM GMT
इस करवा चौथ फ्लोरल लहंगे को इस तरह करें वियर, लगेंगी खूबसूरत
x
इस तरह करें वियर, लगेंगी खूबसूरत
लहंगे के कई सारे डिजाइन ऑप्शन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। लेकिन इस करवा चौथ आप फ्लोरल लहंगे को वियर करें। इसमें आप खूबसूरत नजर आएगी। ऐसे में अगर आप सिंपल तरीके से लहंगा स्टाइल करके बोर हो गई हैं तो इसके लिए बेस्ट है कि इसे अलग-अलग तरीके से वियर करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा साथ ही आप सबसे अलग दिखाई देंगी। इसके लिए बस आपको यहां बताए गए ऑप्शन को ट्राई करना है।
बिना चुन्नी के स्टाइल करें फ्लोरल लहंगा
अगर आप फ्लोरल लहंगा वियर करने के बारे सें सोच रही हैं तो इसके लिए आप इस ट्रेंडी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें ऊपर के ब्लाउज को कॉलर नेक में डिजाइन किया गया है और नीचे के लहंगे को सिंपल तरीके से तैयार किया गया है। इस तरह के लहंगे को वियर करने से आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। इसके साथ आपको चुन्नी वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे क्रॉप टॉप और स्कर्ट की तरह पहन सकती हैं। ये स्टाइलिश भी लगते हैं और पहनने में काफी कम्फर्टेबल होते हैं। इस तरीके के लहंगे आपको मार्केट में 1000 से 1500 रुपये में मिल जाएंगे।
ड्रेस स्टाइल में करें वियर
अगर आपको कुछ स्टाइलिश ट्राई करना है तो आप फ्लोरल लहंगे को ड्रेस के स्टाइल में पहन सकती हैं। इसके लिए आपको ऊपरे के ब्लाउज (चोली डिजाइन) को पेप्लम टॉप की तरह डिजाइन कराकर स्टाइल करना होगा। इसके बाद इसे लहंगे के साथ वियर करना होगा। इस तरीके का लुक भी आप करवा चौथ के लिए ट्राई कर सकती हैं। आप चाहे तो प्लेन पेप्लम टॉप आप मार्केट से भी खरीद सकती हैं। ये काफी अच्छा और स्टाइलिश लगेगा।
श्रग के साथ वियर करें लहंगा
आप लहंगे के साथ चाहे तो श्रग भी वियर कर सकती हैं। इसके साथ भी लहंगा काफी अच्छा लगता है। इसके लिए आप कॉन्ट्रास्ट में ब्लाउज (मल्टीकलर लहंगा स्टाइल टिप्स) उसके साथ लहंगे से मेचिंग श्रग तैयार करा सकती हैं। इस तरीके के लहंगे पहनने में काफी क्लासी लगते हैं और स्टाइलिश लुक क्रिएट करते हैं। इसे आप करवा चौथ किटी पार्टी में वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल लहंगे को वियर करने के साथ-साथ आप इसके साथ मेकअप और ज्वेलरी ट्रेंडी डिजाइन वाली वियर कर सकती हैं। ये काफी अच्छी लगती हैं और लुक को कंप्लीट करती हैं।
Next Story