लाइफ स्टाइल

शादी में पहनें ये ट्रेंडी और खूबसूरत पायल, पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी

Tara Tandi
7 Feb 2022 5:32 AM GMT
शादी में पहनें ये ट्रेंडी और खूबसूरत पायल, पैरों की खूबसूरती बढ़ जाएगी
x
महिलाएं सुंदर दिखें, इसके लिए वो अपनी ड्रेस से लेकर अपने मेकअप पर खास ध्यान देती हैं। वो एक सुंदर आउटफिट्स चुनती हैं और इसके साथ मैचिंग का मेकअप भी करती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महिलाएं सुंदर दिखें, इसके लिए वो अपनी ड्रेस से लेकर अपने मेकअप पर खास ध्यान देती हैं। वो एक सुंदर आउटफिट्स चुनती हैं और इसके साथ मैचिंग का मेकअप भी करती हैं। शादी-फंक्शन ही नहीं, बल्कि और समय भी महिलाएं हल्का मेकअप करना तो पसंद ही करती हैं। इसके अलावा महिलाओं को ज्वेलरी का भी काफी शौक होता है। वे कंगन, चूड़ियां और ईयररिंग्स पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पांव की पायल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। बाजार में कई तरह की पायल आसानी से मिल जाती हैं। लेकिन आपको कैसे पायल चुननी है, इसके बारे में लोगों को बेहद ही कम पता होता है। ऐसे में वो कोई भी पायल कैरी कर लेती हैं, जिससे उनका लुक खराब हो जाता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन सी पायल चुन सकते हैं, जो आपके लुक में चार चांद लगा सके। आप अगली स्लाइड्स में इन पायलों के बारे में जान सकते हैं...

चुन सकते हैं ये पायल:-
आक्सीडाइज्ड पायल
आजकल महिलाओं के बीच आक्सीडाइज्ड पायल काफी ज्यादा मशहूर है। इसमें आने वाला मोर डिजाइन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। वही, इसमें एक लटकन भी होती है जो आपके लुक में चार चांद लगाती है। आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
चांदी या सोने की
आप चांदी और सोने की पायल पहन सकती हैं। ये आपके पैरों की शोभा बढ़ाने का काम करती हैं। आप इन पायल में छोटे-छोटे घुंघरु लगवा सकती हैं। इसमें कई तरह की वैरायटी और डिजाइन मिल जाते हैं या आप अपनी पसंद वाले डिजाइन की पायल भी बनवा सकते हैं।
टो रिंग पायल
टो रिंग पायल आप ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, ये पैर की ऊंगली से लेकर पंजे तक को कवर करती हुई एंकल में पहनी जाती है। ये पायल चांदी, सोने और मोतियों तक से बनाई जाती है। ये हल्की और भारी दोनों तरह में मिलती है।
अजमेरी पायल
अजमेरी पायल राजस्थान की पारंपरिक पायल है, जो आपके लुक को कंप्लीट करने का काम करती हैं। ये पायल चांदी से बनी होती है और काफी चौड़ी और भारी होती है। आप इन्हें शादी-पार्टी या किसी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।
Next Story