लाइफ स्टाइल

ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने के लिए पहने चिकनकारी आउटफिट

SANTOSI TANDI
4 Jun 2023 8:51 AM GMT
ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने के लिए पहने चिकनकारी आउटफिट
x
ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखने
गर्मी के मौसम में अक्सर हम अलग-अलग तरह के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि, कुछ कपड़ों के डिजाइन रिपीट हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यहीं परेशानी होती है तो इसके लिए आप उसी डिजाइन और पैटर्न के अलग-अलग कपड़े खरीद सकती हैं और डिफरेंट स्टाइल में वियर कर सकती हैं। इसका ध्यान आपको इन्हें खरीदते वक्त रखना होगा।
चिकनकारी साड़ी
साड़ी पहनना हर महिला को काफी पसंद होता है। अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन की साड़ी को अलग स्टाइल में कैरी करना उन्हें अच्छा लगता है। अगर आपको चिकनकारी कपड़े पहनना पसंद है तो साड़ी में भी इस तरह के पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। कलर भी इसमें अलग-अलग तरह के मिलेंगे। जिसे आप अपने हिसाब से वियर करें।
टिप्स: इस लुक को आप ज्वेलरी के साथ भी अच्छे से स्टाइल कर सकती हैं।
प्लाजो सेट अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन में आपको मिलेंगे। लेकिन इस गर्मी आप चिकनकारी प्लाजो सेट को ट्राई करें। इस लुक को अनन्या पांडे ने भी वियर किया है। जिसमें वो काफी अच्छी दिखाई दे रही हैं। ये लुक सिंपल होता है लेकिन पहनने के बाद काफी अच्छा लगता है। इसे आप किसी भी स्पेशल ओकेजन में वियर कर सकती हैं। डिजाइन और कलर आप ऑनलाइन जाकर खरीद सकती हैं।
टिप्स: प्लाजो सेट के साथ हील्स को वियर जरूर करें।
चिकनकारी शॉट कुर्ती
अग आप ऑफिस के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं तो चिकनकारी शॉट कुर्ती इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है ये सिंपल होती हैं और गर्मी में काफी कंफर्टेबल भी होती हैं। ये कुर्ती आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन के साथ मिल जाएंगी। जिसे आप जींस, प्लाजो पेंट या फिर जैगिंग के साथ भी पहन सकती हैं।
Next Story