लाइफ स्टाइल

रक्त प्रदर की समस्या को दूर करने के उपाय

Mohammed Raziq
18 April 2024 1:33 PM IST
रक्त प्रदर की समस्या को दूर करने के उपाय
x
रक्त प्रदर वह समस्या है जिसमे महिलाओ को माहवारी के दौरान बहुत अधिक मात्रा में रक्त आये। सामान्य खून आता है तो यह बात परेशानी वाली नही लेकिन कुछ ज्यादा ही मात्रा में आये तो यह चिंता का विषय बन जाता है। खून ज्यादा मात्रा में आने से महिलाओ का शरीर बहुत ही कमजोर हो जाता है और साथ ही उनके शरीर का स्तर भी दिनो दिन गिरने लग जाता है। आज हम आपको घर के नुस्खो से इस समस्या से राहत दिलाने के तरीको को बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में....
गाजर का रस, बकरी का दूध और दही को बराबर मात्रा में मिलाकर पीये ऐसा रोजाना सुबह शाम करे जिससे यह समस्या दूर हो जाएगी।
अडूसा का रस और उसमे शहद मिलाकर इसका रोज़ उपयोग सुबह शाम करे। ऐसा करने से रक्त प्रदर की समस्या में आराम मिलता है।
इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आम की गुठली की चूर्ण बना ले और रोजाना सुबह शाम 2-3 ग्राम की मात्रा में सादे पानी के साथ पी जाये। ऐसा करने से आराम मिल जायेगा।
कचनार की कलियों का काढ़ा बनाकर रोज़ पीने से इस समस्या से छुटकारा मिलता है यह उपाय बहुत ही कारगर है।
नारियल का पानी पीना भी बहुत अच्छा उपाय है। रोज़ इसे सुबह के समय पी ले इससे रक्त प्रदर की समस्या दूर हो जाएगी।
Next Story