लाइफ स्टाइल

सेहत का सुपरफूड सिंघाड़ा का आटा: वजन कंट्रोल से लेकर बालों की करता है देखभाल

jantaserishta.com
8 March 2026 2:05 PM IST
सेहत का सुपरफूड सिंघाड़ा का आटा: वजन कंट्रोल से लेकर बालों की करता है देखभाल
x
नई दिल्ली: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। इसके लिए खानपान में जरूरी चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। तमाम चीजों में से एक ऐसी चीज है जो सेहत का बेहतरीन साथी है और वह है सिंघाड़े का आटा, जिसका इस्तेमाल सदियों से होता आया है। आयुर्वेद और विज्ञान दोनों ही इसके महत्व को मानते हैं। यह आटा वजन कम करने से लेकर बालों की देखभाल करने जैसे लाभ पहुंचाता है।
सिंघाड़े का आटा वजन नियंत्रण करने में मदद करता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और बार-बार खाने की इच्छा को कम करता है। कम कैलोरी और उच्च पोषण का संतुलन इसे डाइट फ्रेंडली बनाता है। इसके अलावा, यह हल्का होता है और पाचन तंत्र को मजबूती देता है। रोजाना संतुलित सेवन से कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं और आंतों का स्वास्थ्य भी सुधरता है।
इसमें कैल्शियम और आयरन जैसे महत्वपूर्ण मिनरल पाए जाते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए लाभकारी हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कमजोरी को रोकने में मदद करता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक होता है, जिससे शरीर की ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से न सिर्फ शरीर मजबूत होता है बल्कि मांसपेशियों की थकान भी कम होती है।
दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी सिंघाड़े का आटा फायदेमंद है। यह शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखता है। इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता है और हृदय पर अनावश्यक दबाव कम पड़ता है। इस तरह, यह आटा हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी योगदान देता है और लंबी उम्र के लिए सहायक माना जा सकता है।
सिंघाड़े का आटा त्वचा और बालों के लिए भी लाभकारी है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और बाल मजबूत बनते हैं। यह शरीर की ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story