लाइफ स्टाइल

चेहरे की सुंदरता में दाग लगा देते हैं मस्से, हटाने के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे

SANTOSI TANDI
22 April 2024 9:25 AM GMT
चेहरे की सुंदरता में दाग लगा देते हैं मस्से, हटाने के लिए अपनाएं ये 10 घरेलू नुस्खे
x
हर कोई चाहता हैं कि उनकी त्वचा बेदाग और खूबसूरत रहे। लेकिन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के कारण यह चाहत अधूरी रह जाती हैं। इन्हीं समस्याओं में से एक हैं मस्से होना। मस्से होना वैसे तो कोई दर्दनाक समस्या नहीं है लेकिन यह किसी की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। वहीं अगर ये चेहरे पर निकल आए तो पूरे चेहरे पर एक धब्बा जैसा लगने लगता है। कई लोग तो इन मस्सों से तंग आकर सर्जरी तक करवाने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही उपयों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इन अनचाहे मस्सों को जड़ से हटाने में मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
सेब का सिरका
सेब का सिरका सैलिसिलिक एसिड की तरह काम करता है। सैलिसिलिक एसिड एक सामान्य मस्सा उपचार है, जो संक्रमित त्वचा को हटाने में सक्षम है। सिरका में प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण भी होते हैं। जो एचपीवी से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसे ट्राई करने के लिए दो भाग सेब का सिरका और एक भाग पानी मिलाएं। इस मिश्रण से एक कॉटन बॉल को भिगोएं और मस्से पर लगाकर पट्टी से ढक दें। इसे तीन से चार घंटे के लिए मस्से पर लगा रहने दें।
आलू का टुकड़ा
घर में आप सब्जी में तो आलू खूब डालकर खाते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है आलू ना केवल सब्जी में इस्तेमाल होता है बल्कि ये आपकी कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है। यहां तक कि मस्से की समस्या में आलू का रस काफी असरदार है। इसके लिए बस आप आलू का एक टुकड़ा लें और उसे मस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से 3-4 दिन में मस्से सूखकर गिरने लगेंगे।
लहसुन का इस्तेमाल
एंटीवायरस, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर लहसुन वायरल संक्रमण से लड़ते हैं। इस्तेमाल के लिए लहसुन की फांकों को पीसकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 20-25 मिनट इसे किसी चीज से कवर कर लें और फिर उन हिस्सों को साफ कर लें। लहसुन का प्रभाव इसे हटाने में मदद करेगा।
अलसी के बीज
अलसी के बीज ना केवल सेहत के लिए लाभदायक होता है बल्कि ये मस्से की समस्या को भी दूर करने में असरदार है। बस आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्सों पर करीब 4 से 5 दिन लगाने पर आपको इसका असर दिखने लगेगा
Next Story