लाइफ स्टाइल

घर पर ट्राई करना चाहते हैं कुछ नया, आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल हरियाली चाप

Rani Sahu
8 Oct 2022 5:55 PM GMT
घर पर ट्राई करना चाहते हैं कुछ नया, आसानी से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल हरियाली चाप
x
कुछ लोगों को बाहर का खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। सोया चाप तो कुछ लोगों की फेवरेट होती है। लेकिन कई बार बाहर का खाकर बोर हो जाते हैं या फिर हमारा मन करता है कि अपनी फेवरेट चीज खुद ही कुक कर लें तो सोया चाप लवर्स को ये चाप की डिफरेंट डिश जरूर ट्राई कर लेनी चाहिए। वैस तो बाजार में कई तरह की वैरायटी मिल जाती है जैसे मलाई चाप, मसाला चाप, कड़ाही चाप, अफगानी चाप और हरियाली चाप कुछ ऐसी डिशेज हैं, जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा होती है। इसलिए आप इनमें से इंस्टेंट हरियाली चाप बनाने की रेसिपी नोट कर लें। जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
हरियाली चाप बनाने की सामग्री
o सोया चाप
o लहसुन-अदरक पेस्ट
o पुदीना
o धनिया
o दही
o मलाई/क्रीम
o हरी मिर्च
o नमक
o तेल
o कसूरी मेथी
o प्याज
कैसे बनाएं हरियाली चाप
o चाप बनाने के लिए सबसे पहले को 10 मिनट के लिए उबाल लें।
o अब इसे पानी से निकाल रख दें।
o चाप सूख जाए तो स्टिक से निकालकर गोल-गोल काट लें।
अब इन पीस को नॉन स्टिक पैन में भून लें। भूनने के बाद प्याज निकालकर अलग रख दें और एक बाउल में प्याज काट लें।
इसी बाउल में दही, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक, मिर्च, पिसा पुदीना और धनिया डालकर अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद एक कड़ाही में इस मिक्सचर को डालकर अच्छी तरह भून लें। जब ये भुन जाएं तो आखिर में भूने हुए चाप डाल दें। अच्छी तरह मिक्स करें। फिर मलाई या क्रीम डाल दें। कसूरी मेथी डालकर 30 सेकंड तक पकाएं आपके गरमा-गरम चाप तैयार है।
Next Story