- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कॉन्फिडेंस को करना है...
लाइफ स्टाइल
कॉन्फिडेंस को करना है मजबूत, इस योग मुद्रा की लें मदद
Manish Sahu
25 Sept 2023 9:42 PM IST

x
लाइफस्टाइल: जीवन में कुछ हासिल करने के लिए कॉन्फिडेंट रहना बहुत जरूरी है। कॉन्फिडेंस के लिए जहां पॉजिटिव विचार और अच्छी सोच जरूरी है। वहीं, कई मुद्राएं भी इसमें आपकी मदद कर सकती हैं। मुद्रा करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कई ऐसी मुद्राए हैं, जो आपकी हेल्थ को सुधार सकती हैं। महिलाओं की फर्टाइल हेल्थ के लिए भी कुछ मुद्रा बहुत अच्छी होती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी मुद्रा के बारे में बता रहे हैं, जिसे करने से न केवल आत्मविश्वास मजबूत होता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं।
शरीर में एनर्जी के फ्लो को कंट्रोल करने के लिए यह मुद्रा फायदेमंद है। कई पावरफुल और बड़ी हस्तियां भी इस मुद्रा को करती हैं। इसे उत्तरबोधि मुद्रा (Awakening Mudra) कहा जाता है। आत्मविश्वास को बढ़ाने में यह मुद्रा किस तरह फायदेमंद है और इसे करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में हमें आयुर्वेदिक डॉक्टर जीतू रामचंद्रन बता रही हैं।
उत्तरबोधि मुद्रा
उत्तरबोधि मुद्रा को आत्मज्ञान की मुद्रा भी कहा जाता है।
यह मुद्रा गट हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है।
इसके अलावा, जो लोग दिमागी मेहनत करते हैं, उन्हें भी यह मुद्रा जरूर करनी चाहिए।
सांस से जुड़ी परेशानियों में भी यह मुद्रा बहुत कारगर है।
यह मुद्रा आपके अंदर चेतना पैदा करती है।
इस मुद्रा में रहते हुए आस-पास की चीजों को आप ज्यादा अच्छे से समझ पाते हैं।
इससे एकाग्रता में भी सुधार होता है।
अगर आप विचारों में उलझे हुए हैं, तो इस मुद्रा से आपको उलझन से राहत मिल सकती है।
इस मुद्रा को करने से डिप्रेशन भी दूर होता है।
यह मुद्रा आपकी क्रिएटिविटी भी सुधारती है।
अगर आपको भटकाव महसूस हो, तो इस मुद्रा का अभ्यास करें।
यह भी पढ़ें- महिलाओं की 5 समस्याओं का 1 इलाज है योनि मुद्रा, रोजाना कुछ देर करें
उत्तरबोधि मुद्रा कैसे करें?
अपनी तर्जनी और अंगूठे को फैलाकर फंसाएं।
इस मुद्रा को करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों की उंगलियों को फंसा लें।
अंगूठे को नीचे की की तरफ रखें और इंडेक्स फिंगर को ऊपर की ओर रखें।
हाथों को नाभि के पास रखें।
आप इस मुद्रा का रोज 10-15 मिनट अभ्यास कर सकते हैं।
Tagsकॉन्फिडेंस को करना है मजबूतइस योग मुद्रा की लें मददताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWS TODAY'SBIG NEWS TODAY'SIMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTACOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS DAILYNEWSBREAKING NEWSमिड- डे न्यूज़खबरों का सिलसिलाMID-DAY NEWS .
Next Story





