लाइफ स्टाइल

40 की उम्र के बाद भी रहना चाहते हैं फिट,अपनाएं ये हेल्दी आदतें, आसपास भी नहीं भटकेंगी बीमारि

HARRY
27 Aug 2023 4:27 AM GMT
40 की उम्र के बाद भी रहना चाहते हैं फिट,अपनाएं ये हेल्दी आदतें, आसपास भी नहीं भटकेंगी बीमारि
x

हेल्थ टिप्स : उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। 40 की उम्र के बाद लोगों को कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन आप अपने डेली रूटीन में बदलाव कर उम्र बढ़ने के बाद भी फिट रह सकते हैं। इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना काफी जरूरी है। 40 की उम्र के बाद भी रहना चाहते हैं फिट तो अपनाएं ये हेल्दी आदतें, आसपास भी नहीं भटकेंगी बीमारियांकी उम्र के बाद भी रहना चाहते हैं हेल्दी, तो अपनाएं ये आदतें किसी भी उम्र में आपको खाना धीरे-धीरे चबा कर ही खाना चाहिए40 की उम्र के बाद फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।

शरीर हमेशा एक जैसा नहीं होता, जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती जाती है वैसे-वैसे शरीर भी बूढ़ा होता चला जाता है। 40 की उम्र के बाद शरीर का ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है, क्योंकि शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं, अब पहले की तरह आप अपनी लाइफस्टाइल को नहीं अपना सकते। 40 से 50 तक शरीर का मोटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। शरीर को खाना पचाने में भी काफी समय लगता है इसलिए डाइट में बदलाव करने पड़ते हैं। साथ ही फिजिकल एक्टिविटी भी कम हो जाती है। तो आइए जानते हैं, 40 की उम्र के बाद कौन-कौन से बदलाव करना चाहिए। खूब पानी पिएं शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर करने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी होता है, इसलिए रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पिएं। आप अपनी डाइट में जूस, नारियल पानी, दूध आदि भी शामिल कर सकते हैं।

सीमित मात्रा में खाएं एक उम्र के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने खानपान का ध्यान रखें। हमेशा सीमित मात्रा में भोजन करें, ओवरइटिंग करने से बचें। आप जो चाहें खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में खाएं। खाने को चबाकर धीरे-धीरे खाएं ये तो हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि खाने को हमेशा चबा-चबा कर खाना चाहिए। 40 की उम्र के बाद भी आपको खाना धीरे-धीरे चबा कर ही खाना चाहिए। जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और ओवर ईटिंग भी नहीं होती। एक्सरसाइज करें 40 की उम्र के बाद फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। मांसपेशियां को मजबूत बनाने के लिए और दिल की सेहत के लिए शारीरिक रूप से एक्टिव रहना जरूरी है। इसलिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट कोई भी फिजिकल एक्टीविटी करना चाहिए जैसे मॉर्निंग वॉक, साइकिल चलाना या स्वीमिंग। संतुलित भोजन शरीर को फिट रखने के लिए संतुलित आहार लेना काफी जरूरी है। इसलिए खाने में दाल, बीन्स, फ्रूट्स, सीड्स, हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स को जरूर शामिल करें, साथ ही हेल्दी फैट्स का सेवन भी जरूर करें।

Next Story