- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- तेज धूप से त्वचा को...
लाइफ स्टाइल
तेज धूप से त्वचा को बचाना है? अपनाएं आसान और असरदार टिप्स
SHIDDHANT
13 March 2026 9:41 PM IST

x
Delhi दिल्ली: गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी के साथ लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने के कारण हो रही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और पसीने वाली गर्मी में त्वचा का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अगर आपने इस गर्मी के मौसम में नियमित रूप से प्रतिदिन फॉलो किया, तो आपको इसके सकारात्मक प्रभाव अपनी त्वचा पर देखने को मिलेंगे।
अगर आप एक छात्र हैं या फिर काम के सिलसिले में आपको घर से बाहर जाना पड़ता है, तो इस स्थिति में त्वचा को टैनिंग, सनबर्न और रूखेपन से बचाने के लिए चेहरे के साथ हाथ-पांव पर रोजाना कम से कम एसपीएफ 30+ वाला सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। इसके साथ ही, इसे दिन भर में कम से कम 3 से 4 बार दोहराना चाहिए।
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने देना बेहद जरूरी है। इसलिए, दिन भर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। साथ ही, अपने आहार में पानी से भरपूर मौसमी फल भी शामिल करें।भीषण गर्मी वाले मौसम में जब भी आप घर से बाहर निकलें, कोशिश करें कि आप हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि आपको गर्मी का अहसास थोड़ा कम हो। इसी के साथ घर से बाहर निकलते समय स्कार्फ, टोपी, धूप का चश्मा, या छाता का इस्तेमाल करें।
वहीं, तेज धूप, खासकर सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। इससे आपकी त्वचा काफी हद तक टैनिंग, सनबर्न और रूखेपन से बची रहेगी। हालांकि, अगर आपको धूप में टैनिंग हो जाती है तो आप एलोवेरा जेल, दही, खीरे या टमाटर के रस अपनी त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Tagsगर्मीत्वचा की देखभालसनस्क्रीन SPF 30+हाइड्रेशनपानी पीनाटैनिंगसनबर्नरूखी त्वचाएलोवेरा जेलदहीखीराहल्के कपड़ेस्कार्फटोपीधूप का चश्मास्वास्थ्य।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





