लाइफ स्टाइल

बप्पा के भोग में बनाना चाहते है कुछ हटकर, ट्राई करें फ्राइड मोदक

Mohammed Raziq
10 Sept 2023 4:58 PM IST
बप्पा के भोग में बनाना चाहते है कुछ हटकर, ट्राई करें फ्राइड मोदक
x
ट्राई करें फ्राइड मोदक
गणेश उत्सव जारी हैं जहां गणपति जी का पूजन करते हुए रोज नया भोग बनाया जाता हैं। बप्पा के भोग में कुछ हटकर बनाने की सोच रहे हैं, तो हम आपके लिए आज लेकर आए हैं फ्राइड मोदक बनाने की रेसिपी। आपने कई तरह के मोदक बनाए होंगे, लेकिन यह प्रसाद को अलग अंदाज देगा। इसे बनाने में 20 से 25 मिनट का समय लगता है। बप्पा के प्रसाद के तौर पर फ्राइड मोदक एक अच्छा विकल्प बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
गेहूं का आटा - 2 कप
तेल - जरुरतअनुसार
नमक - 2 चुटकी
पानी - 2 कप
गुड़ का पाउडर - 1/2 चम्मच
नारियल - 1
सफेद तिल - 1 चम्मच
इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
जायफल - 1
बनाने की विधि
- सबसे पहले आप आटे में नमक और तेल डालकर मिलाएं।
- फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम न हो।
- आटा गूंथकर कुछ समय के लिए इसे ढककर रख दें।
- एक कढ़ाई को गर्म करें। उसमें गुड़ का पाउडर, नारियल कद्दूकस करके, तिल, जायफल और इलायची का पाउडर मिलाएं।
- सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- मिश्रण को तबतक भूनें जबतक यह थोड़ा सा नर्म न हो जाए।
- तैयार किए गए मिश्रण को एक प्लेट में डालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- इसके बाद गूंथे हुए आटे की लोईयां बनाकर उन्हें बेल लें।
- बेलने के बाद स्टफिंग वाला मिश्रण इसमें डालें और किनारों पर पानी लगाकर बंद कर दें।
- मोदक का आकार देते हुए लोईयां बंद कर दें।
- ऐसे ही बाकी बचे आटे से सॉफ्ट मोदक तैयार कर लें।
- इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें मोद डालकर फ्राइ कर लें।
- मोदक जैसे ही ब्राउन होने लगें तो किसी प्लेट में निकाल लें।
- आपके फ्राइड मोदक बनकर तैयार हैं। बप्पा को भोग लगाएं।
Next Story