- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इफ्तार पार्टी में...

हेल्थ : रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। 24 मार्च से शुरू हुआ यह महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद पवित्र होता है। रमजान का महीना कभी 29 दिन तो कभी 30 दिन का होता है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। रोजा की शुरुआत सुबह सहरी के साथ होती है और शाम में इफ्तार के साथ रोजा खोला जाता है। इफ्तार के दौरान आमतौर पर खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। साथ ही लोग इस दौरान एक-दूसरे के साथ इफ्तारी करते हैं। अगर आप भी इफ्तारी के लिए कुछ अलग और स्वादिष्ट पकवान ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी कश्मीरी वाज़वान नॉन वेज रेसिपीज के बारे में, जिसे आप अपने मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।
अगर आप एक ही तरह का गोश्त खा-खाकर ऊब चुके हैं, तो इस बार दूध में बने मटन को ट्राई कर सकते हैं। कश्मीरी दावत में दूध से बने इस मटन को आब गोश्त कहा जाता है। इसे दूध और मटन से बनाया जाता है, जिसे नॉनवेज लवर काफी पसंद करते हैं।
अगर आप इफ्तारी में कश्मीरी वाज़वान की रेसिपी शामिल करना चाहती हैं, तो इसके लिए रोगन जोश एक बढ़िया विकल्प होगा। मटन से तैयार यह व्यजंन थोड़ा तीखा जरूर होता है, लेकिन अगर आप एक बार इसका स्वाद चख लेंगे, तो अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। रोगन जोश को आमतौर पर चावल के साथ खाया जाता है।
