लाइफ स्टाइल

Eid Milad-Un-Nabi पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत? Hina Khan के इन ट्रेडिशनल लुक्स से लें आइडिया

Mohammed Raziq
28 Sept 2023 4:22 PM IST
Eid Milad-Un-Nabi पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत? Hina Khan के इन ट्रेडिशनल लुक्स से लें आइडिया
x
खूबसूरत? Hina Khan के इन ट्रेडिशनल लुक्स से लें आइडिया
ईद मिलाद-उन-नबी 28 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म में यह पर्व बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। लोग इस लिए दान- पुण्य का काम करते हैं।
साथ ही कई जगहों पर इस दिन जुलूस भी निकाला जाता है। इस पर्व को लोग पैगंबर मुहम्मद (Hazrat Muhammad) के जन्म के तौर पर जश्न के रूप में मनाता हैं।
अगर आप भी ईद मिलाद-उन-नबी पर खास तरह से सजने का प्लान बना रही हैं, तो आज का आर्टिकल आपके काम का है।
एक्ट्रेस हिना खान के ट्रेडिशनल लुक्स आपका इस त्यौहार पर बेहद खास रहेंगे। इन्हें फॉलो करके आप अपने लुक को स्टाइलिश तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक स्टाइलिश के साथ-साथ सबसे अलग नजर आएगा।
हिना खान वैसे तो अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती है। लेकिन अक्सर उनके ट्रेडिशनल लुक को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वाइट कलर हर लड़की पर बेहद सुंदर लगता है। इसलिए आप भी हिना खान का यह स्टाइल ईद मिलाद-उन-नबी पर ट्राई कर सकती हैं।
लूज सलवार के साथ कुर्ता
हिना खान के इस लुक में उन्होंने लुज सलवार के साथ फुल बाजू कुर्ता कैरी किया है। फूल बाजू के सूट लड़कियों पर काफी सुंदर लगते हैं। इसलिए आप भी कुछ इस तरह का स्टाइल इस ईद कैरी कर सकती हैं।
साइड दुपट्टा
हिना खान का यह सलवार सूट लुक भी आप पर बेहद सुंदर लगेगा। अगर आपके पास ईद पर पहनने के लिए कुछ अलग और खास नहीं है, तो आप अपने प्लेन सिंपल सूट पर गोल्डन बॉर्डर लगा कर उसे सुंदर बना सकती है। यह स्टाइल भी आप पर काफी सुंदर लगेगा।
Next Story