लाइफ स्टाइल

बेहतरीन लुक के लिए नाक को देना चाहते हैं शेप, सर्जरी नहीं आजमाए ये 7 एक्सरसाइज

SANTOSI TANDI
16 Aug 2023 9:11 AM GMT
बेहतरीन लुक के लिए नाक को देना चाहते हैं शेप, सर्जरी नहीं आजमाए ये 7 एक्सरसाइज
x
सर्जरी नहीं आजमाए ये 7 एक्सरसाइज
नाक चहरे का काफी हिस्सा कवर करता हैं तो ऐसे में आपके लुक को बेहतरीन बनाने में नाक का भी बहुत योगदान होता हैं। देखा जाता हैं कि कई महिलाएं नाक छोटी, टेढ़ी या कम उभार वाली होने के कारण परेशान रहती हैं और इसे शार्प, सीधी और खूबसूरत बनाने के लिए सर्जरी तक करवाने को तैयार हो जाती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो आपकी नाक को आकर्षक बनाने में मदद करेगी और आपको सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें समय जरूर लगेगा लेकिन प्राकृतिक रूप से सही लुक भी मिलेगा। तो आइये जानते हैं नाक से जुड़ी इन एक्सरसाइज के बारे में...
नाक को सीधा करें
आपके नाक को सीधा करने की एक्सरसाइज सबसे आसान व साधारण है। आप हर दिन व हर समय इसे कर सकते हैं। केवल अपने चेहरे पर एक हल्की सी स्माइल रखने से भी आपका नाक सीधा हो सकता है। इसे करने के लिए केवल आपको थोड़ा सा मुस्कुराना है और अपनी उंगलियों का प्रयोग करते हुए अपने नाक को ऊपर की ओर पुश करना है। इससे आपके नाक की साइड में मसल्स बनने में मदद मिलेगी। इस एक्सरसाइज को रोजाना 15-20 बार करें।
ब्रीदिंग
योग व वर्कआउट ने गहरी सांस लेने को एक अलग ही महत्त्व दिया है और इनके ढेर सारे लाभ भी हैं जिसमें से एक है अपने नाक को शेप देना। सबसे पहले किसी भी आरामदायक अवस्था में बैठ जाएं। अपने एक नोस्ट्रिल को बंद कर लें व दूसरे से सांस लें। ऐसा 5 सैकंड तक करें। फिर अब दूसरी नाक को खोलें और उससे सांस बाहर छोड़ दे। अब दूसरे नोस्ट्रील को ब्लॉक करके यही प्रक्रिया दोहराएं। आप इसके 12-12 दोहराव के तीन सेट करें।
स्माइल लाइन को कम करना
उम्र के साथ साथ आपकी स्माइल लाइन गहरी होती जाती है जोकि दिखने में भी अच्छी नहीं लगती है। इसे करने के लिए आपको अपने अंगूठे अपनी आंखों के बाहरी कोनों पर रखने हैं। अब अपनी उंगलियों को सिर के टॉप पर रखें। आंखें बंद करें व जोर से आंखों को स्क्वीज करें। अब आंखों के दोनो बाहरी कोनों को एक दूसरे से अलग ले जाने का प्रयास करें। 4-8 सैकंड के लिए होल्ड करें व 7-8 बार दोहराएं।
नोज विगलिंग
यह नाक को शेप न देकर आपकी मसल बनाने वाली एक्सरसाइज है। परन्तु यह आपके नाक की मसल्स को मजबूत बना कर आपके नाक को शार्प दिखाने में मदद कर सकती है। इसे करने के लिए केवल आपको अपने नाक को हिलाना डुलाना होता है जबकि आपके फेस की अवस्था वहीं रहनी चाहिए। इसे एक दिन में कई बार करें।
नोज शेपिंग
यह एक्सरसाइज उन महिलाओं के लिए है जो हमेशा अपने नाक को लेकर शिकायत करती रहती हैं। यदि आप इस एक्सरसाइज को रोजाना करती हैं तो कुछ ही समय में आपके नाक का आकर बदल सकता है और आप जैसे चाहें वैसे उसको ढाल सकती हैं। इस एक्सरसाइज से आपके नाक की स्किन ढीली भी नहीं पड़ती है। तो आइए जानते हैं कैसे आप इस एक्सरसाइज को कर सकती हैं। नाक की साइड को दबाने के लिए अपनी इंडेक्स फिंगर्स का प्रयोग करें। इसके बाद अपनी सांस प्रेशर से बाहर छोड़ें। अपने दोनों नोस्ट्रिलस के नीचे प्रेशर लगाने से आपको और अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। बस यह ध्यान रखें कि आप बहुत जोर लगा कर अपनी सांस बाहर न छोड़ें। इस एक्सरसाइज को 8-12 बार रिपीट करें।
बड़ी नाक को छोटी करने का तरीका
जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे हमारे शरीर में बहुत से बदलाव होने लगते हैं जैसे हमारी कुछ नर्म हड्डियां अपना आकार बदलने लगती हैं जिससे आपका नाक बहुत बड़ा दिखने लगता है। यदि आप इस समस्या से परेशान हैं और इसका हल ढूंढ रहे हैं तो इस एक्सरसाइज को ट्राई करें। इससे आपका नाक पहले जैसे छोटा होने में मदद मिलेगी। अपनी नोज के टिप पर आपको अपनी इंडेक्स फिंगर को रखना है और उसे ध्यानपूर्वक दबाना है। अब अपने नाक का प्रयोग करके अपनी उंगली पर नीचे की ओर प्रेशर लगाना है। आप इस एक्सरसाइज को हर दिन जितनी बार कर सकते हैं उतनी बार करें।
नाक की मालिश
ब्रीदिंग की तरह ही इसके भी बहुत से लाभ हैं। यह आपके नाक को शेप में लाने के अलावा आपके सिर के दर्द को ठीक करने में भी लाभदायक मानी जाती है। इसे करने के लिए आपको अपनी पूरी नाक की मसाज करनी है। नोज ब्रिज से शुरुआत करें फिर नोज टिप पर जाते हुए अंत में दोनो साइड में मसाज करें और ध्यान रखें कि आपकी उंगलियां सर्कुलर मोशन में ही घूम रही हों। अपने नाक की रोजाना कम से कम पांच मिनट तक मसाज करें।
Next Story