लाइफ स्टाइल

चहरे को देना चाहते हैं इंस्टेंट ग्लो, आजमाए ये 20 फेस पैक

Kajal Dubey
23 Aug 2023 11:20 AM GMT
चहरे को देना चाहते हैं इंस्टेंट ग्लो, आजमाए ये 20 फेस पैक
x
जब भी कभी आप कहीं बाहर किसी फंक्शन या पार्टी में जाना चाहते हैं तो खुद को आकर्षक लुक देना चाहते हैं। इसके लिए चहरे की सुंदरता बहुत जरूरी हैं। वैसे तो हर दिन की जाने वाली चहरे की देखभाल से इसे प्राकृतिक निखार मिलता हैं। लेकिन किसी पार्टी में शामिल होने के लिए चहरे को इंस्टेंट ग्लो की जरूरत पड़ती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फेस पैक लेकर आए है जिनके इस्तेमाल से चहरे को इंस्टेंट ग्लो दिया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में।
- आधा टीस्पून बेकिंग सोडा में एक टीस्पून शहद और एक बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। दस मिनट बाद चेहरा धो लें।
- संतरे के छिलकों के पाउडर में दही मिलाकर हफ़्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं।
- ताज़ा नारियल का पानी चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन में ग्लो तो आएगा ही, दाग़-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।
- आधा केला, आधा टीस्पून शहद और 1 टीस्पून दही में गुलाबजल मिलाकर फेस पैक बनाएं। 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
- शहद से मसाज करें। इससे स्किन यंग नज़र आती है।
- एक गाजर में 1 टेबलस्पून शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।
- आलू को कद्दूकस कर लें। इसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।
- 1 चम्मच ऑलिव ऑयल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें।
- साफ़ व क्लीन फ़ेस पर प्योर कोकोनट ऑयल में कॉटन बॉल्स डुबोकर चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने के बाद चेहरा धोएं नहीं।
- मेथी की पत्तियों का पेस्ट गोरापन तो देता ही है, साथ ही पिंपल्स से भी छुटकारा दिलाता है।
- टमाटर की स्लाइसेस काटकर इसे चेहरे पर रब करें। थोड़ी देर रहने दें। फिर चेहरा धो लें।
- आलू का रस लगाने से भी स्किन यंग बनी रहती है।

Next Story