लाइफ स्टाइल

होंठों को देना चाहते है आकर्षक लुक, ले इन 5 चीजों की मदद

SANTOSI TANDI
23 Aug 2023 1:05 PM GMT
होंठों को देना चाहते है आकर्षक लुक, ले इन 5 चीजों की मदद
x
ले इन 5 चीजों की मदद
किसी भी महिला की पहली चाहत होती हैं कि उसके होंठों का आकर्षण बढ़े ताकि चहरे का आकर्षक बनाया जा सकें। इसके लिए महिलाऐं लिपिस्टिक का इस्तेमाल करती हैं लेकिन देखा जाता हैं कि कुछ समय के बाद उसकी चमक फीकी पड़ने लगती हैं जो कि इनका आकर्षण कम करती हैं। ऐसे में आपको जरूरत कुछ और चीजों की मदद लेने की जो लिपिस्टिक का आकर्षण बरक़रार रखते हुए आपको आकर्षक होंठ प्रदान करें। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में..
लिप स्टेन
ये वाटर या जेल बेस्ड होता है जिनमे कुछ ऑयल और डाई मिलाकर ये बनाए जाते हैं। लिप स्टेन लिपस्टिक की अपेक्षा ज्यादा समय तक टिकता है और फैलता नहीं है। अगर आप चाहते हैं पूरे दिन आपके लिप्स का कलर ना उतरे तो लिप स्टेन अच्छा चुनाव हो सकता है।
लिप ग्लॉस
लिप ग्लॉस होठों को चमकीला और कलरफुल या नैचुरल दिखाने के लिए अच्छा ऑप्शन होता है। लिप ग्लॉस आपके होठों को नर्म व मुलायम रखने के साथ ही खूबसूरत लुक भी देता है। लिप ग्लॉस पतले होठों के लिये बहुत अच्छा रहता है। इसकी चमकीली परत से होंठ अधिक उभरे हुए और भरे हुए दिखाई देते हैं।
लिप बाम
अपनी पसंद के हिसाब से जो आपको सूट करे वो शेड चुन कर ले सकते है। सूखी हवा से ,सर्दी से या धूप से होंठ जल्दी सूख जाते है और उन पर पपड़ी आ जाती है। लिप बाम होठों की सतह पर एक ऐसी पर्त बना देता है, जो मॉइश्चर को लॉक करके होठों को नर्म बनाये रखता है। यदि पपड़ी है तो उसे ठीक कर देता है।
लिप क्रेयॉन्स
मैट और ग्लॉस दोनों तरह की लिप क्रेयॉन से आप अपने होंठों को नेचुरल दिखा सकती हैं। लिप क्रेयॉन लगाने का फैशन बड़ी तेजी से बढ़ता जा रहा है। ये काजल पेन्सिल की तरह होते है ,बस शार्प करते जाओ और लगाते जाओ। अगर आप अपने लिप्स को स्मूद बनाना चाहती है तो लिपस्टिक की बजाए लिप क्रेयॉन का इस्तेमाल करें। ये लिप्स को मॉश्चराइज़ करते हैं।
लिप लाइनर
होठों के आउटलाइन में लिप पेंसिल लगायें, लिप पेंसिल से लिपस्टिक को फिल करें, इससे लिपस्टिक ज्यादा देर तक लगी रहेगी। लिपस्टिक लगाने से पहले लिपलाइनर का प्रयोग ज़रूर करें, इसका रंग आपके लिपस्टिक के रंग से मिलता-जुलता होना चाहिए। कई बार लोग अलग-अगल रंग का लिप लाइनर और लिपस्टिक लगाते हैं जिसके कारण लिप का आकर्षण कम हो जाता है। अगर एकदम मैचिंग रंग न हो तो ऐसा हो जो इससे अगल न दिखे। इसके बाद ब्रश से लिपस्टिक को होठों पर अच्छे से फैलायें।
Next Story