लाइफ स्टाइल

बदलते मौसम में जोड़ों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो खानपान में शामिल करें ये चीज़ें

Triveni
10 Nov 2020 4:21 AM GMT
बदलते मौसम में जोड़ों के दर्द से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो खानपान में शामिल करें ये चीज़ें
x
बदलते मौसम में हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी फूड हैबिट में यहां बताई गई चीज़ों को जरूर शामिल करें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| बदलते मौसम में हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपनी फूड हैबिट में यहां बताई गई चीज़ों को जरूर शामिल करें।

मेवा

कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-ई आदि पौष्टिक तत्वों से भरपूर अखरोट-बादाम इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखते हैं खासकर अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर है, जो ऑस्टियो और रुमेटाइड आर्थराइटिस की वजह से होने वाले दर्द को कम करता है इन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

सामन फिश

ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरपूर सामन फिश ऑस्टियो-आर्थराइटिस को नियंत्रित करने में मददगार है। इसका नियमित सेवन कई अन्य बीमारियों की रोकथाम में भी मददगार होता है।

लहसुन

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर लहसुन जोड़ों में दर्द और सूजन पैदा करने वाली बीमारी ऑस्टियो-आर्थराइटिस के दर्द को भी कम करने में सहायक है। यह घुटने के दर्द को कम कर सकता है। रोज सुबह लहसुन की एक कली खाने से घुटने के दर्द में आराम मिलता है।

हल्दी

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी ऑस्टियो और रुमेटाइड आर्थराइटिस के दर्द को नियंत्रित करने में मददगार है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा करती है।

ब्रॉक्ली

ब्रॉक्ली खनिज, विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट्स तत्वों से भरपूर है। अध्ययनों के मुताबिक इसमें मौजूद सल्फोराफेन ऑस्टियो-आर्थराइटिस को रोकने में मददगार है।

मेथी का साग

कैल्शियम, फॉस्फोरस और आयरन से भरपूर मेथी का साग ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। डायबिटीज़ और अन्य कई रोगों के लिए भी यह औषधि का काम करती है।

अदरक

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक गाउट, ऑस्टियो और रुमेटाइड आर्थराइटिस की वजह से होने वाले दर्द को नियंत्रित करने में मददगार है। सर्दियों में किसी न किसी रूप में इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें।


Next Story