लाइफ स्टाइल

हार्मोनल मुंहासे से पाना चाहते हैं निजात, तो जरूर यूज करें Tea tree oil

Subhi
24 Feb 2021 6:40 AM GMT
हार्मोनल मुंहासे से पाना चाहते हैं निजात, तो जरूर यूज करें Tea tree oil
x
वावस्था में लड़के और लड़कियां हार्मोनल मुंहासे की समस्या से परेशान रहते हैं।

वावस्था में लड़के और लड़कियां हार्मोनल मुंहासे की समस्या से परेशान रहते हैं। इस स्थिति में चेहरे पर एकसाथ ढेर सारे गुच्छे की शक्ल में दाने यानी मुहांसे होते हैं। यह हार्मोनल चेंज के साथ-साथ आनुवांशिकी भी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। अगर परिवार में किसी भी सदस्य को यह समस्या है, तो आपको भी यह समस्या हो सकती है। इसके लिए बचाव की कोशिशें शुरू कर दें। इसके अतिरिक्त नाना प्रकार के सौंदर्य उत्पादों के इस्तेमाल से भी मुंहासे की समस्या होती है। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे अथवा मुहांसे हैं और आप इनसे राहत पाना चाहते हैं तो आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल त्वचा की खूबसूरती के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई रोगों में लाभकारी होते हैं।

हार्मोनल मुंहासे क्या है
युवावस्था में हार्मोन परिवर्तन सामान्य बात है। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे लड़के और लड़कियां दोनों प्रभावित होते हैं। खासकर लड़कियों का इससे अधिक परेशानी होती है। लड़कों में एंड्रोजन हार्मोन और लड़कियों में प्रोजेस्टरॉन हार्मोन अधिक उत्सर्जित होने लगते हैं। इससे सिबेशस ग्लैंड्स से अधिक मात्रा में तेल निकलने लगता है जो मुहांसे का कारण बनता है। सिबेशस ग्लैंड्स से तेल त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए निकलता है।
Tea tree oil हार्मोनल मुंहासे में है फायदेमंद
कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। यह तेल चहेरे पर पड़े किसी दाग, मुहांसे के निशान को कम करने में बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो मुहांसे और इससे होने वाली लालिमा को दूर करने में भी सहायक होते हैं। इसके अतिरिक्त टी ट्री ऑयल चिंता, तनाव और अवसाद को कम कर सकता है। हालांकि, इस तेल के अधिक सुगंध से सिरदर्द हो सकता है।


Next Story