लाइफ स्टाइल

चाहते है हेल्दी ब्रेकफास्ट का मजा लेना, बनाए बनाना पीनट स्मूदी

Bharti sahu
28 May 2023 11:48 AM GMT
चाहते है हेल्दी ब्रेकफास्ट का मजा लेना, बनाए बनाना पीनट स्मूदी
x
तो आइये जानते हैं 'बनाना पीनट स्मूदी' बनाने की Recipe के बारे में।


हर व्यक्ति चाहता है कि ब्रेकफास्ट में कुछ नया खाया जाए जो कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हो और स्वाद में भी मजेदार हो। इसलिए आज हम आपके लिए 'बनाना पीनट स्मूदी' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप अपने लिए मजेदार और हेल्दी ब्रेकफास्ट बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं 'बनाना पीनट स्मूदी' बनाने की Recipe के बारे में।

* आवश्यक सामग्री :

- दूध 1 कप
- केला 1
- मूंगफली/पीनट बटर 2 बड़ा चम्मच
- कोकोआ पाउडर 1 बड़ा चम्मच
- ओट्स 1/4 कप
- योगर्ट 1/4 कप
- आइस क्यूब 4-5(ऑप्शनल)
- ब्लेंडर

* बनाने की विधि :

- केले को छीलकर काट लें।
- सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें।
- 2-3 मिनट तक ब्लेंड कर लें।
- सर्विंग बाउल या गिलास में निकालकर सर्व करें।
- यह हेल्दी स्मूदी ग्लूटेन फ्री होती है। इसे आप बच्चों को भी खिला सकते हैं।


Next Story