लाइफ स्टाइल

घर के फ्रंट का लुक बढ़ाना चाहते हो

Om Prakash
27 Feb 2024 6:20 PM GMT
घर के फ्रंट का लुक बढ़ाना चाहते हो
x
घर का एंट्रेंस लुक हर किसी को आकर्षित करता है। ऐसे में इसकी साज-सजावट पर हमें अच्छे से ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का फ्रंट काफी अलग दिखे, तो इसके लिए आप कुछ आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में घर के फ्रंट लुक की सजावट किस तरह की जाए इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं घर के फ्रंट को किन चीजों से दे सकते हैं अलग लुक?
प्लांट्स से करें डेकोरेट घर के फ्रंट को अगर आप थोड़ा सा अलग लुक देते हैं, तो इसके लिए आप कुछ प्लांट्स का प्रयोग कर सकते हैं। कोशिश करें कि घर पर दरवाजों और उसके आसपास कुछ हैवी पत्तों वाले प्लांट्स लगाएं। इस तरह के प्लांट्स से आपके घर का दरवाजा हरा-भरा प्रतीत होता है। साथ ही इससे सकारात्मकता भी घर आती है। जब भी आप घर में एंट्री करते हैं, तो इन हरे-भरे पौधों को देखकर आपको एक अलग सी शांति महसूस होती है।
रंगीन छतरी लगाएं अगर आपके घर के बाहर थोड़ी ज्यादा जगह है, तो आप यहां पर बाग-बगीचों के साथ-साथ रंगीन छतरी भी लगा सकते हैं। इसके साथ कुछ चेयर्स और टेबल रखें। इससे घर का फ्रंट लुक काफी ज्यादा शानदार नजर आता है। साथ ही आपको यहां पर बैठकर चाय की चुस्की लेने में काफी ज्याद आनंद महसूस होगा। आप ऐसी जगहों पर अपने मेहमानों को बिठाकर उन्हें बाग-बगीचे की खूबसूरती का आनंद लेने के लिए भी कह सकते हैं।
लाइटिंग से भी करें डेकोर घर के लुक को शानदार बनाने के लिए आप लाइटिंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। रंग-बिरंगे लाइट से फ्रंट लुक काफी अच्छा नजर आता है। साथ ही इससे घर के आसपास रौनक भी बनी रहती है। ये लाइट्स आप अपने पसंद के डिजाइन के लगा सकते हैं।
विंड चेन लगाएं घर के फ्रंट पर या फिर गेट पर आप विंड चेन लगा सकते हैं। विंड चेन सकारात्मकता का प्रतीत होता है। वहीं, ऐसा माना जाता है कि इसकी ध्वनि शुभ संकेत देती है। ऐसे में विंड चेन न सिर्फ आपके घर के फ्रंट का लुक सुधारती है, बल्कि इससे घर में पॉजिटिविटी भी आ सकती है। घर के लुक को अच्छा करने के लिए आप इन छोटे छोटे टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपके घर का लुक काफी शानदार नजर आएगा।
Next Story