- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हार्ट हेल्थ के लिए...

x
अखरोट का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अखरोट का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी दूध में भीगे अखरोट का सेवन किया है। रातभर दूध में भीगे अखरोट का सुबह खाली पेट सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। दूध में भीगे अखरोट का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन ए, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, तो वहीं अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। तो आइए जानते हैं दूध में भीगे अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
दूध में भीगे अखरोट खाने के 7 फायदे-Benefits Of Eating Walnuts Soaked In Milk In Hindi
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
दूध में भीगे अखरोट का सेवन हार्ट (Heart) हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
कब्ज में फायदेमंद
अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना सुबह दूध में भीगे अखरोट का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
दूध में भीगे अखरोट का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त
दूध में भीगे अखरोट का सेवन पाचन (Digestion) स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
दूध में भीगे अखरोट का सेवन मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड याददाश्त को तेज (Memory Power) करने में मदद करते हैं, साथ ही इसके सेवन से तनाव (Stress) को कम करने में भी मदद मिलती है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप दूध में भीगे अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करते हैं। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
दूध में भीगे अखरोट का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद तत्व बालों को घना और मजबूत (Strong Hair) बनाते हैं, साथ ही इसके सेवन से बाल झड़ने की समस्या भी दूर होती है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story