- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Walnut Halwa घर पर ही...

x
Walnut Halwa रेसिपी : मिठाई का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। हमेशा बाजार की मिठाई खाना संभव नहीं होता। ऐसे में घर पर भी कई ऐसी स्वादिष्ट मिठाई तैयार की जा सकती है जो सबकी मनभावन हो। हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी ही लजीज स्वीट डिश अखरोट के हलवे की रेसिपी। चाहे आम दिन हो या फिर कोई खास मौका इस मिठाई के साथ खुशियां मनाने का मौका किसी भी हालत में नहीं छोड़ें। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। यहां तक कि अगर आप कुकिंग करना सीख रहे हैं तो भी इसमें जोर नहीं आएगा। अगर आपके घर पर मेहमान आ रहे हैं तो आप उनके लिए ये हलवा बनाइए।
सामग्री (Ingredients)
1 कप अखरोट
आधा कप चीनी या शक्कर
आधा चम्मच इलायची पाउडर
केसर
आधा छोटा कप दूध
विधि (Recipe)
- सबसे पहले अखरोट को गरम पानी में 20 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
- इसके बाद अखरोट से पानी निकाल दें। अब अखरोट को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब एक पैन में पीसे हुए अखरोट भून लें। फिर इसमें दूध डालें और चीनी डालें।
- इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डाल दें। इसमें केसर डालें।
- अब इसे मध्यम आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं। इसे लगातार चलाते रहें।
- आप चाहें तो इसमें काजू भी पीस कर डाल सकते हैं।
- इसके बाद इसके ऊपर बारीक कटे काजू और बादाम डालें।
- चाहें तो इसके ऊपर गुलाब की पत्तियां भी सजा सकते हैं।
- इसे और टेस्टी बनाने के लिए इस पर खरबूज के बीज भी डाल सकते हैं।
Tagsअखरोट हलवारेसिपीWalnut halwarecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





