- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Walnut Banana Smoothie...
लाइफ स्टाइल
Walnut Banana Smoothie एनर्जी का पावर हाउस है यह ड्रिंक
Tara Tandi
17 Aug 2025 6:47 PM IST

x
Walnut Banana Smoothie रेसिपी: बहुत से लोग दिन की ऊर्जा से भरपूर शुरुआत करना पसंद करते हैं। वे स्वाद के चक्कर में पड़ने के बजाय सेहत पर ज्यादा फोकस रखते हैं। ऐसे में दो पोषक चीजों अखरोट और केले से बनी स्मूदी एक बहुत बढ़िया विकल्प है। यह आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही स्वाद में भी किसी से कम नहीं पड़ता। यह ड्रिंक एनर्जी का पावर हाउस है। शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने के साथ दिमाग के लिए भी लाभकारी है। इसे बनाना काफी आसान है और मिनटों में तैयार हो जाता है। इसकी खासियत है कि बच्चों को भी इसका जायका काफी पसंद आता है और वे बड़े चाव से इसे पीते हैं। यह पीने के बाद काफी वक्त तक भूख का एहसास भी नहीं होता।
सामग्री (Ingredients)
केले – 2
अखरोट – 1/4 कप
शहद – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
दूध – 2 ग्लास
आइस क्यूब्स – 2-3 (वैकल्पिक)
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पके हुए केले का चुनाव करें और अखरोट को तोड़कर उसके अंदर की गिरी को बाउल में जमा कर लें।
- इसके बाद केला लें और उसे छीलकर उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- अब एक ब्लेंडर लें और उसमें केले के टुकड़े, अखरोट की गिरी, दो चम्मच शहद और इलायची पाउडर डालें।
- आखिर में ब्लेंडर में दूध डालें और ढक्कन लगाकर सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड करें।
- इसे तब तक ब्लेंड करना है जब तक कि सारी चीजें स्मूद न हो जाएं। वॉलनट-बनाना स्मूदी तैयार है।
- इसे सर्विंग ग्लास में डालें और ठंडा करने के लिए 2-3 आइस क्यूब्स भी डाल दें।
Tagsअखरोट केला स्मूदीरेसिपीWalnut Banana SmoothieRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





