लाइफ स्टाइल

व्रत स्पेशल आलू की सब्जी, देती है अनोखा स्वाद

Kajal Dubey
22 Aug 2023 11:27 AM GMT
व्रत स्पेशल आलू की सब्जी, देती है अनोखा स्वाद
x
अपना अलग ही स्वाद देती हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री :
- दो आलू उबले हुए
- एक टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- जरूरत के अनुसार घी
- एक बड़ा कप पानी
- सजावट के लिए एक बड़ा चम्मच हरा धनिया
* बनाने की विधि :
- सबसे पहले उबले हुए आलूओं को छीलकर इन्हें हाथ से फोड़कर टुकड़े कर लें।
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें।
- घी के गरम होते ही इसमें जीरा डालकर भूने।
- जीरे के चटकते ही इसमें हरी मिर्च डालकर भूने।
- अब इसमें टमाटर डाल दें और इन्हें जल्दी गलाने के लिए जरा सा सेंधा नमक भी डाल दें।
- टमाटर के सॉफ्ट होते ही हल्दी मिलाएं और कुछ सेकेंड्स तक चलाएं।
- तय समय के बाद इसमें आलू डालकर मिलाएं।
- फिर आलू में पानी और सेंधा नमक डालकर चलाएं। अब सब्जी को धीमी आंच पर थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
- तैयार है व्रत वाली आलू की सब्जी। हरे धनिये से गार्निश कर पूरियों के साथ सर्व करें।
Next Story